फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Urdu poetry

Ambedkar Nagar News: उर्दू शायरी के नगीना थे अनवर जलालपुरी

Mon, 10 Jul 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 10 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Urdu poetry
बसखारी (अंबेडकरनगर)। मशहूर शायर अनवर जलालपुरी की याद में रविवार रात हंसवर चौक पर अदबी दुनिया फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंसाफ टांडवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने कहा कि अनवर जलालपुरी उर्दू शायरी के नगीना थे।
विज्ञापन

कहा कि उन्होंने अपनी शायरी को लफ्जों की जादूगरी से आजाद रखकर हमेशा समाज को एक बेहतरीन पैगाम दिया। श्रीमद्भागवत गीता को उर्दू शायरी में उतारने का मुश्किल काम उन्होंने कर दिखाया। उमर खय्याम की 72 रुबाइयों और टैगोर की गीतांजलि का भी बहुत आसान जुबान में उन्होंने तर्जुमा पेश किया था।
विज्ञापन

हसन वारसी किछौछावी ने कहा कि 35 साल कौमी व आलमी स्तर पर होने वाले कवि सम्मेलन और मुशायरों में अनवर जलालपुरी जरूरी हिस्सा हुआ करते थे। साबिर जलालपुरी, कमर जीलानी टांडवी, हसन वारसी किछौछवी, आमिर जलालपुरी, अहमद सईद टांडवी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed