फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Upset teenager with mother had formed a kidnapping drama

मां से क्षुब्ध किशोर ने रचा था अपहरण का ड्रामा

Sun, 23 Oct 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 23 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Upset teenager with mother had formed a kidnapping drama
अपहरण - फोटो : demo pic

मां से क्षुब्ध एक किशोर ने खुद की हत्या व अपहरण का ऐसा ड्रामा रचा कि उसे सुनकर रविवार को परिवारीजन व पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। एक दिन पहले गेहूं पिसाने निकले किशोर की खून लगी टी-शर्ट तथा टूटी चप्पल व साइकिल आदि मिलने से सनसनी फैल गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की फोर्स को मौके पर पहुंचना पड़ा था। दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया था।

विज्ञापन


इस बीच किशोर 24 घंटे बाद रविवार को खुद ही वापस घर लौट आया। पुलिस ने किशोर के विरुद्ध गुमराह करने की धाराओं में केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। उसका मेडिकल कराकर चालान किया जा रहा है। जलालपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी रामचेत के 15 वर्षीय पुत्र आकाश का खून लगा टी-शर्ट शनिवार सुबह गांव से कुछ दूर पर खेत के किनारे पड़ा पाया गया था।
विज्ञापन


टी-शर्ट पीछे से फटी होने के कारण किसी धारदार हथियार से हमले की आशंका जताई जा रही थी। किशोर की साइकिल भी गेहूं सहित मौके पर पड़ी पाई गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ जलालपुर के अलावा कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी गई थी। इस बीच 24 घंटे बाद किशोर खुद ही वापस घर लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने लोगों को बताया कि मां के रवैये से क्षुब्ध होकर ही यह सब ड्रामा रचा था। सूचना मिलने पर जलालपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस पूछताछ में आकाश ने बताया कि वह गेहूं लेकर साइकिल से गांव के बाहर पहुंचा। यहां उसने साइकिल गिरा दिया। चप्पल तोड़कर अपनी टीशर्ट निकाला। ब्लेड से हथेली काटकर खून निकाला और उसे टीशर्ट पर लगा दिया।

उसे वहां फेंककर पैदल ही खेत खेत होते हुए कुर्कीबाजार, फिर वहां से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां रात गुजारने के बाद रविवार सुबह एक वाहन से बसखारी तक गया। इसके बाद तय किया कि वापस गांव लौट चला जाए। उसने पुलिस को बताया कि वह मां के रवैये से नाराज था।

 
पुलिस ने पूछताछ के बाद किशोर को हिरासत में ले लिया। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। एसओ पवन सोनकर ने बताया कि किशोर के विरुद्ध पुलिस को गुमराह करने आदि की धाराओं में केस दर्ज कर चालान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed