फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UPEDA handed over a check of Rs 100 crore to DM

Ambedkar Nagar News: यूपीडा ने डीएम को सौंपा 100 करोड़ का चेक

Wed, 07 Feb 2024 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
UPEDA handed over a check of Rs 100 crore to DM
अंबेडकरनगर। बेवाना क्षेत्र में औद्योगिक शहर के लिए बुधवार को यूपीडा के अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अविनाश सिंह को स्वीकृति हुए 100 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। डीएम ने कहा कि औद्योगिक विकास प्राधिकरण के बनने से जिले में रोजगार के कई नए अवसर प्रदान होंगे। साथ ही जिले की एक नई पहचान होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की पहल पर बेवाना क्षेत्र में औद्योगिक शहर के लिए शासन से हरी झंडी मिली है। तीन गांवों के किसानों की भूमि को अधिगृहीत करने का काम तेजी से चल रहा है। पहली किस्त के तौर पर 50 करोड़ रुपये शासन से उपलब्ध हुए थे। इससे किसानों की भूमि बैनामे का काम तेजी से शुरू हुआ। कई किसानों ने अपनी भूमि का बैनामा भी यूपीडा के पक्ष में कर दिया है।
विज्ञापन

बीते दिनों शासन से 100 करोड़ रुपये और देने की घोषणा हुई। इस निर्णय का जिले में खूब स्वागत हुआ। अब यूपीडा के अधिकारी बुधवार को संबंधित चेक लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को चेक प्रदान किया। डीएम ने स्थानीय अधिकारियों को औद्योगिक विकास प्राधिकारण के निर्माण में और तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में जिले का भी अहम योगदान हो इसके लिए सभी को सकारात्मक सोच के साथ काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने इसके लिए भी जिले को औद्योगिक शहर व औद्योगिक विकास कॉरिडोर जैसे दो प्रमुख प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। यह जिला प्रदेश की राजधानी लखनऊ से निकट होने के साथ ही गोरखपुर व वाराणसी जिले के बीच है। अयोध्या का अभिन्न अंग होने के कारण इसकी महत्ता काफी है। हम सभी को सरकार की मंशा पर खरा उतरने की जरूरत है। इससे आने वाले समय में यहां युवाओं व अन्य लोगों को बेहतर रोजगार का अवसर भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed