फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP News: Major twist in Ambedkar Nagar murder case, body of mother who was accused till now found

अंबेडकरनगर हत्याकांड: चार बच्चों की हत्या के बाद मां का नाले में मिला शव, भाई बहन ने लगाए हत्या के आरोप

Sun, 03 May 2026 06:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 03 May 2026 06:25 PM IST
सार

अंबेडकरनगर हत्याकांड में अभी तक आरोपी मानी जा रही महिला का शव मिलने से जांच की दिशा ही बदल गई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

विज्ञापन
UP News: Major twist in Ambedkar Nagar murder case, body of mother who was accused till now found
हत्यारोपी महिला गौसिया खातून की लाश मिलने से मामला उलझा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद में चार बच्चों की हत्या के बाद रविवार शाम मां गासिया खातून का नाले में शव उतराता मिला। छानबीन कर रही पुलिस ने शव मिलने पर आनन-फानन में उसे बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भेज दिया। अब तक हत्यारोपी बताई जा रही महिला का शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। परिवार के लोग हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस बच्चों की हत्या के बाद महिला शव मिलने पर अब जांच की दिशा बदल रही है। हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन


मुरादाबाद मोहल्ले में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे सऊदी अरब में नौकरी करने वाले नियाज के पुत्र शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया की सिलबट्टे जैसी किसी भारी वस्तु से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से मां गासिया खातून गायब थीं।
विज्ञापन


बताया जा रहा था कि पति नियाज के सऊदी अरब में पाकिस्तानी महिला से निकाह होने के चलते गासिया खातून से विवाद चल रहा था। इस आधार पर पुलिस ने महिला को ही बच्चों की हत्या का आरोपी माना। बच्चों के बड़े ताऊ सलीम की तहरीर पर पुलिस ने महिला के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। रविवार दोपहर करीब दो बजे बच्चों के सुपुर्द-ए-खाक होने के चंद घंटों बाद ही शाम पांच बजे घर से करीब 100 मीटर दूर नाले में महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार, सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी और इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय मौके पर पहुंचे और चंद मिनटों में ही शव को बाहर निकलवाकर पति नियाज को फोटो भेजकर शिनाख्त कराई। शव मिलने के बाद अब न सिर्फ पूरे घटनाक्रम में नया मोड़ आ गया बल्कि अब तक की तमाम थ्योरी पर भी सवाल उठा दिए हैं। पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर चोटों के निशान नहीं हैं।

एसपी प्राची सिंह ने कहा कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही नाले में महिला का शव उतराता मिला है। शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हत्या और आत्महत्या समेत सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। जल्द पूरे घटनाक्रम का अनावरण कर लिया जाएगा।

एडीजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
दो दिनों में चार बच्चों की हत्या और मामले में आरोपी बनाई गई मां का शव मिलने की गूंज लखनऊ तक पहुंची। इसके बाद देर शाम देर शाम एडीजी जोन प्रवीन कुमार, डीआईजी रेंज सोमेन कुमार वर्मा रविवार रात नौ बजे अकबरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में वारदात वाले घर पर पहुंचकर सील खुलवाकर गहन छानबीन कराई। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है।

महिला के भाई-बहन आए सामने, बोले - हत्या की गई

UP News: Major twist in Ambedkar Nagar murder case, body of mother who was accused till now found
गासिया के भाई-बहन - फोटो : amar ujala
रविवार की शाम गासिया खातून का शव नले में पुलिस को बरामद होने के बाद देर शाम गासिया के भाई वजीर मोहम्मद व बहन राबिया अकबरपुर कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक उनकी बहन को अपने ही बच्चों का हत्यारा बताया जा रहा था। शनिवार की रात में ही हमने नाले में शव फेंके जाने की आशंका जताई थी, लेकिन किसी ने हम लाेगों की बात नहीं सुनी। अब बहन का शव नाले से ही मिला है। जिस तरह से हमारे परिवार ने पांच लाशें देखी हैं। ऐसे ही हत्यारों की लाश हमें देखनी है।

गांव पहुंचे शव, किया गया अंतिम संस्कार
अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद में चार मासूम बच्चों की हत्या मामले में रविवार को महरुआ के कसड़ा गांव का माहौल बेहद भारी नजर आया। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद चारों मासूम बच्चों के शव गांव पहुंचे, पूरे इलाके में चीख-पुकार गूंज उठी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और गांव का माहौल शोक में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। हर कोई बच्चों के अंतिम दर्शन के लिए घर के बाहर जमा हो गया। लोगों की भीड़ देर तक बनी रही और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। 

जोहर की नमाज के बाद चारों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ चार जनाजे उठने का दृश्य हर किसी को अंदर तक झकझोर गया। गांव के कब्रिस्तान में सऊद (12) और उमर (10) को एक साथ दफन किया गया, जबकि शफीक (14) और बयान (8) को पास में ही अलग-अलग सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव व कई थानों की पुलिस उपस्थित रही।

खून से लथपथ मिले थे चारों बच्चों के शव
शनिवार को मीरानपुर मुरादाबाद में एक घर के अंदर चारों बच्चों के शव खून से लथपथ मिले थे। शुरुआती जांच में ईंट और हथौड़े से हमला कर हत्या की बात सामने आई थी। घर अंदर से बंद मिला था और मां गासिया खातून के लापता होने से उस पर शक गहराया था। आशंका जताई गई थी कि बच्चों को पहले नशीला पदार्थ दिया गया और फिर वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed