फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP is developing rapidly under the rule of BJP

भाजपा के राज में यूपी तेजी से कर रहा विकास

Sun, 19 Dec 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
UP is developing rapidly under the rule of BJP
फोटो-16 अंबेडकरनगर के हवाई पट्टी पर जनविश्वास यात्रा कार्यक्रम में खाली पड़ी कुर्सी -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को अकबरपुर हवाई-पट्टी से जनविश्वास यात्रा को रवाना करते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने यूपी को बीमारू राज्य बना दिया था। भाजपा के राज में यूपी तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। तमाम बड़ी सफलताएं आज यूपी के नाम हैं। विकास की नई बयार तथा नया उत्तर प्रदेश देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

किसानों का हितैषी होने का दावा करते हुए कहा कि हमें किसानों व उनकी उपज गन्ना आदि की चिंता रहती है तो वहीं समाजवादी पार्टी सिर्फ जिन्ना की चिंता करती है। सपा पर हमलावर होते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिता ने राम भक्तों पर गोली चलवाई। जबकि आज अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश के छह अलग-अलग स्थानों से एक साथ जनविश्वास यात्रा रवाना होने के क्रम में अंबेडकरनगर से भी यात्रा को हरी झंडी दिखाने रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अकबरपुर हवाई-पट्टी पहुंचे। निर्धारित समय से लगभग दो घंटे बाद पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभी जगहों से निकल रही जनविश्वास यात्रा प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता का विश्वास भाजपा को प्राप्त है। इसे और मजबूत करने के लिए हम एक साथ विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। हमें जनता की परवाह है। जबकि अन्य दलों को सिर्फ सत्ता की। विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि वंशवाद, जातिवाद के लिए राजनीति करने वाले लोग जनता का हित तय नहीं कर सकते। वे इनको तोड़ो उनका जोड़ो की राजनीति करते हैं। हम सबका साथ सबका विश्वास के संकल्प के साथ राजनीति कर रहे हैं। अन्य दलों के पास न तो कोई सोच है और न ही स्पष्ट मानसिकता। भाजपा है तो विकास सम्मान व सुरक्षा है।
समाजवादी पार्टी को निशाने पर रखते हुए कहा कि यह नई सपा नहीं है। यह वही सपा है जिसने 15 आतंकवादियों के खिलाफ केस वापस ले लिए थे। इनमें से बाद में चार को फांसी हुई, जबकि बाकी को आजीवन कारावास की सजा। ऐसे में साफ समझा जा सकता है कि यह जनता के रक्षक है या भक्षक। उन्होंने विपक्षी दलों को आराम देने का आह्वान करते हुए कहा कि काम करने वाले योगी जी काम करेंगे जबकि विपक्षी दलों को आराम ही करते रहना होगा। किसानों का हितैषी होने का दावा करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि के साथ ही कई तरह की सुविधाएं किसानों को दी जा रही हैं। भाजपा सरकार आने के बाद से सीएम योगी आदित्यनाथ की रुचि के चलते किसान हित में चार नई मिल लग गई हैं। गन्ना किसानों का रिकॉर्ड भुगतान किया गया है।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा कि हमें जहां किसानों व गन्ने की फिक्र है, वहीं अखिलेश को सिर्फ जिन्ना की फिक्र रहती है। सपा को देश का स्वाभिमान तय करने वाले सरदार पटेल की फिक्र नहीं रहती। इसकी बजाए जिन्ना की चिंता ज्यादा रहती है। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री बी सत्या कुमार, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व पंकज चौधरी, सांसद लल्लू सिंह, कौशल किशोर, यात्रा प्रभारी विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण मिश्र, क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, जिपं. अध्यक्ष साधू वर्मा व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने भी जनता को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने का आह्वान किया।
जय श्रीराम के उद्घोष से भरा जोश
जनविश्वास यात्रा रवाना करने पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने भाषण की शुरूआत जयश्रीराम के उद्घोष से की। उन्होंने अवधी भाषा में कुछ देर जनता से संवाद किया। विधिवत भाषण शुरू करने से पहले जनता से रूबरू होते हुए कहा कि यह भगवान श्रीराम की धरती है।
यहां आकर हर कोई अपने को धन्य समझता है। उन्होंने प्रख्यात समाजवादी डॉ. राममनोहर, जयराम वर्मा, स्वतंत्रता संग्राम सेेनानी डॉ. गणेश कृष्ण जेतली के अलावा मातृपितृ भक्ति के प्रतीक श्रवण कुमार का जिक्र भी विधिवत भाषण शुरू करने से पहले किया। कहा कि ऐसे प्रमुख स्थान से पार्टी जनविश्वास यात्रा का शुभारंभ कर रही है। इसे जनता का व्यापक आशीर्वाद प्राप्त होगा।
सपा पर ही रहे हमलावर
भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने भाषण में रविवार को मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी पर भी हमलावर रहे। कभी जिन्ना का जिक्र कर घेरा तो कभी वंशवाद व जातिवाद को लेकर हमलावर दिखे। उन्होंने अपराध को बढ़ावा देने के लिए भी सपा की खिंचाई करते हुए कहा कि पहले गुंडे खुलेआम घूमा करते थे। अब वे जेल जा रहे हैं। गोमती रीवर फ्रंट में हुए घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि सीबीआई को मुकदमा तक दर्ज करना पड़ा। सपा को उन्होंने भ्रष्टाचार व अत्याचार का पर्याय बताते हुए कहा कि सपा सरकार में आम जनता त्रस्त थी, जबकि अफसर मस्त रहते थे। सपा का लक्ष्य सिर्फ किसी भी तरह सत्ता पाना है, जिससे फिर से लूट की जा सके।
भाजपा जनता व देश को मजबूत करने में जुटी
जेपी नड्डा ने कहा कि हम यूपी व देश को मजबूत करने में जुटे है। आम जनता को मजबूत कर रहे हैं। विकास की तमाम योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पहले यूपी बीमारू राज्य में गिना जाता था। अब वह तमाम इतिहास रच रहा है। विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। एक्सप्रेसवे तथा मेडिकल कॉलेज के निर्माण में क्रांति सी आई है। नए एम्स तक खुल गए। यूपी की तस्वीर अब बदली है। इसे आगे और मजबूत किया जाएगा। कोरोना टीकाकरण में यूपी ने उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने आम लोगों से आह्वान किया कि काम करने वालों का समर्थन करते हुए विकास की राजनीति को मजबूत किया जाए।
हुआ जोशपूर्ण स्वागत
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का अकबरपुर पहुंचने पर राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मायुख, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव व आलोक वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, विधायक टांडा संजू देवी, विधायक आलापुर अनीता कमल, अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय व सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक ने जोशपूर्ण स्वागत किया।
राज्य महिला आयोग सदस्य संगीता तिवारी, विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त, भारशिव सेना संरक्षक अरविंद पांडेय, भाजपा नेता राना रणधीर सिंह, मनोज गुप्त, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, पूर्व विधायक त्रिवेेणीराम, भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, शुभम अग्रहरि सास्वत, आदर्श चौधरी, चंद्रिका प्रसाद, सुमन पांडेय, रिंकल सिंह, उपमा पांडेय, दिनेश पांडेय, सुधांशू त्रिपाठी आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए सभी जिम्मेदारी के बेहतर निर्वहन का भरोसा दिलाया।
जगह जगह हुआ यात्रा का स्वागत
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को हवाई पट्टी से जनविश्वास यात्रा को रवाना करने के साथ ही प्रतीकात्मक तौर पर यात्रा में भागीदारी भी की। इसके बाद यह यात्रा अकबरपुर नगर के पटेलनगर तिराहे, पुराने तहसील तिराहे व शहजादपुर चौक होते हुए जलालपुर पहुंची। वहां जलालपुर चौराहे, मंगुराडिला तिराहे के बाद आलापुर तहसील के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए यात्रा देर शाम टांडा पहुंच गई। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
जलालपुर में भाजपा नेता केके मिश्र, मनोभव त्रिपाठी, संजीव मिश्र, देवेश मिश्र, सुनील गुप्त, रणंजय सिंह, हरिदर्शन राजभर, केशरीनंदन त्रिपाठी जबकि बसखारी में भाजपा नेता विकास मोदनवाल, रुद्र प्रसाद उपाध्याय, महेंद्र जायसवाल, गोपाल सोनी, दिनेश गुप्त, सदानंद निषाद व लालमन यादव आदि ने यात्रा का स्वागत किया।
भीड़ छंटती देख मचा हड़कंप
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में मुख्य संबोधन शुरू होने के साथ ही भीड़ छंटने का दौर शुरू हो गया। सभास्थल से बाहर निकलने वालों में महिलाओं की तादाद ज्यादा थी। उन्हें रोक पाना कठिन हो रहा था। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहले तो खुद बाहर जाने वालों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली तो अलग-अलग गेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों से मदद का प्रयास हुआ। भीड़ को निकलते देख पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी देर तक परेशान दिखे।
किया काशी के करिश्मे का जिक्र
भाजपा अध्यक्ष ने वाराणसी में हुए अभूतपूर्व कार्यों का जिक्र करते हुए आम जनता को भावनात्मक रूप से भाजपा के पक्ष में जोड़ने का प्रयास किया। कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए भव्य कॉरिडोर का निर्माण श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात है। यह ऐसा कार्य है, जो और कोई सरकार नहीं कर सकती थी। अध्यक्ष ने कहा कि वाराणसी में हुए काम से हर कोई गौरवान्वित है।

सम्राट सुहेलदेव को याद करने में चूूके
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को राजभर सम्राट सुहेलदेव का जिक्र करने में चूक गए। हालांकि उनके संबोधन से पहले कई वक्ताओं ने सम्राट सुहेलदेव का खासतौर पर जिक्र किया। बताते चलें कि सुहेलदेव की जन्मस्थली जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के सुरहुरपुर में है। उनकी जन्मस्थली पर भव्य स्मारक बनाने कुछ अंश को अतिक्रमण मुक्त कराने की मुहिम भाजपा नेता अरविन्ंद पाण्डेय व अन्य लोगों द्वारा चलाई जा रही है। गत दिवस ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सुरहुरपुर जा चुके हैं।

फोटो-17 अंबेडकरनगर के हवाई पट्टी पर जनविश्वास यात्रा कार्यक्रम में जुटी भीड़ -संवाद

फोटो-17 अंबेडकरनगर के हवाई पट्टी पर जनविश्वास यात्रा कार्यक्रम में जुटी भीड़ -संवाद- फोटो : AMBEDKAR NAGAR

फोटो-15 अंबेडकरनगर के हवाई पट्टी पर जनविश्वास यात्रा कार्यक्रम को रवाना करते बीजेपी राष्ट्रीय अध?

फोटो-15 अंबेडकरनगर के हवाई पट्टी पर जनविश्वास यात्रा कार्यक्रम को रवाना करते बीजेपी राष्ट्रीय अध?- फोटो : AMBEDKAR NAGAR

फोटो-14 अंबेडकरनगर के हवाई पट्टी पर आयोजित जनविश्वास यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते बीजेपी राष?

फोटो-14 अंबेडकरनगर के हवाई पट्टी पर आयोजित जनविश्वास यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते बीजेपी राष?- फोटो : AMBEDKAR NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed