{"_id":"67831609eae51d659704808e","slug":"up-day-programs-will-be-held-from-24-to-26-january-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-127676-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी दिवस : 24 से 26 जनवरी तक होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी दिवस : 24 से 26 जनवरी तक होंगे कार्यक्रम
Sun, 12 Jan 2025 07:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:09 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश दिवस 2025 के मौके पर विभिन्न योजनाओं के तहत 700 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जाएगा। शनिवार को डीएम अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों पर चर्चा की। डीएम ने बताया कि यूपी दिवस के मौके पर 24 से 26 जनवरी तक विकास व विरासत पथ पर उत्तर प्रदेश की थीम पर कार्यक्रम होंगे। वृहद स्तर पर प्रदर्शनियों, सगोष्ठियों, सम्मेलनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं, रोड शो इत्यादि का आयोजन होगा।
सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर रविवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विजेताओं को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। 12 से 23 जनवरी तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए समस्त ग्राम पंचायत एवं नगर निकायों में साफ सफाई दुरुस्त की जाएगी। 23 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, 24 को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 को राष्ट्रीय पर्यटन एवं मतदाता दिवस व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम राजकीय हवाई पट्टी पर होंगे। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के तहत युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए सभी विभागों एवं बैंकर्स को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सभी एसडीएम और बीडीओ 10-10 लाभार्थियों का चयन पूरा कराने को कहा गया। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता समेत अन्य तमाम अफसर मौजूद रहे।

फाइल फोटो--कल्पना।
विज्ञापन