{"_id":"658483fafbe2abc13c0bd55d","slug":"up-board-exam-will-be-held-at-116-centres-final-list-released-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-8229-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 116 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, अंतिम सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 116 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा, अंतिम सूची जारी
Thu, 21 Dec 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले के 116 केंद्रों पर होगी। डीआईओएस ने बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी। इसके साथ ही संबंधित केंद्रों के प्रधानाचार्यों से सीसीटीवी कैमरों के डीबीआर का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। परीक्षा शुरू होने से पहले सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शिक्षकों की संख्या भी मांगी गई है।
इससे पहले प्रस्तावित केंद्रों की जो सूची जारी की गई थी उनकी संख्या 101 थी। इसमें से आठ परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों ने सभी समुचित व्यवस्था न होने का हवाला देते हुए सूची से बाहर करने की गुहार लगाई थी। ऐसे में नई सूची में जहां इन आठ परीक्षा केंद्रों को बाहर किया गया तो वहीं कॉलेजों को परीक्षा केंद्रों की सूची में सम्मिलित किया गया।
इन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 76,350 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 39,177 व इंटरमीडिएट के 37,173 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इस बीच परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन ढंग से निपटाने के लिए डीआईओएस ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। कॉलेजों को निर्देश देने के साथ विभिन्न विवरण मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
23 बने नए परीक्षा केंद्र
इस बार परीक्षा केंद्रों की सूची में 23 नए विद्यालयों को सम्मिलित किया गया है। इनमें न्यू लाइट एकेडमी इ.का. सिकंदरपुर, झिंका देवी पटेल बालिका इं.का. बेलाबाग, महारानी लक्ष्मीबाई इं.का. बेहलोलपुर, देवअमर वैदिक साइंस एकेडमी गौहन्ना, यशोदा देवी इं.का. साबुकपुर, महात्मा गौतम बुद्ध शक्ति विद्यापीठ इं.का. सिंहपुर गोहिला, शहरयार बेग इं.का. आमडीह इल्तिफातगंज, नृपति नरायनपुर स्मारक इं.का. अमिया बावनपुर, मिश्रीलाल आर्य कन्या इं.का. टांडा, सहदेई देवी बालिका इं.का. बुढऩापुर, रामबली ग्रामोद्यय बालिका इं.का. महुलिया, मां कमला बालिका इं.का. ढाखा अंबरपुर, बाबू दयाराम आदर्श इं.का. सुरजूपुर, सीताराम सूर्य कुमार इं.का. बंदीपुर, किसान इं.का. भस्मा जलालपुर, शारदा स्मृति इं.का. नेवादा, नवज्योति इं.का. हजपुरा, जयबजरंग इ.का. रामनगर, राज इं.का. मल्लूपुर, पंडित त्रिलोकीनाथ स्मारक इं.का. हथिनाराज पपिपरी, डॉ. राममनोहर लोहिया इं.का. इटौरी बुजुर्ग, पंडित वंशराज सत्य गोविंद इंटर कॉलेज भगवानपुर मंझरिया व मधुसूदन मिश्र इं.का. बथुआ चंदौका को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जिम्मेदारों को दिए गए निर्देश
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 116 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं।
- गिरीश कुमार सिंह, डीआईओएस