{"_id":"674a11be6afb8c1961067fd4","slug":"up-board-exam-will-be-held-at-113-centers-in-the-district-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-125275-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जिले में 113 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जिले में 113 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
Sat, 30 Nov 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित पांच विद्यालयों को जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति ने केंद्र नहीं बनाया है। इन विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्था नहीं थी। 22 नए विद्यालयों को ऑफलाइन व्यवस्था के तहत समिति ने केंद्र निर्धारित किया है। ऑफलाइन केंद्र बनने वाले विद्यालयों में 21 वित्तविहीन जबकि एक अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल है।
डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद से ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जनपद में वर्ष 2025 की परीक्षा के लिए 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। ऑनलाइन केंद्र बनने के बाद 14 नवंबर तक ऑनलाइन परिषद की वेबसाइट पर आपत्तियां मांगी गईं। इस दौरान कुल 111 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इसका निस्तारण करते हुए जनपदीय समिति ने केंद्र का निर्धारण कर दिया है। इसके अनुसार अब वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा जिले के कुल 113 केंद्रों पर होगी।
इससे पहले तमाम विद्यालयों द्वारा परीक्षा केंद्रों की दूरी अधिक होने पर आपत्ति की गई थी। कई विद्यालयों ने खुद ही परीक्षा केंद्र न बनाए जाने के लिए भी अनुरोध किया था। विद्यालय की धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का आवंटन होने के बाद विद्यालयों द्वारा धारण क्षमता को भी कम करने के लिए आपत्ति की गई थी। इन सभी का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
इन विद्यालयों को बनाया गया नया केंद्र
न्यू लाइट एकेडमी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर, मां ब्रह्मा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज अकबरपुर, देव अमर वैदिक साइंस एकेडमी इंटर कॉलेज गौहन्ना, झिनका देवी पटेल बालिका इंटर कॉलेज बेलाबाग, यशोदा देवी इंटर कॉलेज साबुकपुर, सहदेवी देवी बालिका इंटर कॉलेज बुढ़नापुर, रामलाल सिंह रामफेर जनता इंटर कॉलेज सेवागंज, भगवती प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज बेलंगर, नृपति नारायण सिंह इंटर कॉलेज अमिया बाभनपुर, बालिका इंटर कॉलेज बेगीकोल, बाबू दयाराम आदर्श इंटर कॉलेज जमीनपुर सूरजपुर, मां कमला बालिका इंटर कॉलेज ढाखा मेदनीपुर, नवज्योति इंटर कॉलेज सुरेंद्रनगर हजपुरा, राममूरत लाल देई इंटर कॉलेज बेरमा बंदीपुर, मां अवध कुमारी इंटर कॉलेज गोपरी चांदपुर, शारदा स्मृति इंटर कॉलेज नेवादा, पंडित बंसराज सत्य गोविंद इंटर कॉलेज भगवानपुर मंझरिया, जय बजरंग इंटर कॉलेज रामनगर, राज इंटर कॉलेज मल्हूपुर, पंडित त्रिलोकनाथ स्मारक इंटर कॉलेज हथिना राज पिपरी, डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज इटौरी बुजुर्ग और मधुसूदन मिश्र बालिका इंटर कॉलेज बथुआ चंदौका को नया केंद्र बनाया गया है।
ये विद्यालय सूची से किए गए बाहर
जनपदीय समिति ने राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर, आरडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुर्की बाजार, जनता ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज चकिया, पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज और राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय तेंदुआईकला को हटा दिया गया है।