फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   up board exam over

अव्यवस्थाओं के बीच यूपी बोर्ड परीक्षाएं समाप्त

Mon, 21 Mar 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 21 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार को संपन्न हो गईं। लगभग एक माह तक चलने वाली परीक्षा अपने पीछे तमाम सवाल छोड़ गई। नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा किए गए तमाम दावे नकल माफिया के मजबूत नेटवर्क के चलते खोखले ही साबित हुए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 9 मार्च से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अव्यवस्थाओं के बीच प्रारंभ हुई थीं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी सामान्य परीक्षा केंद्रों पर दो-दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट जबकि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा दो जिलास्तरीय अधिकारियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने पांच सचल दल का भी गठन किया था। शुरुआती दिनों से ही शिक्षा विभाग के दावे हवा-हवाई साबित होने लगे थे। शुरू में न तो सभी सचल दल सड़क पर उतर सके और न ही सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल माफिया शिक्षा विभाग की तैयारियों पर कितना हावी रहे, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि परीक्षा केंद्रों पर सचल दल के पहुंचने से पहले ही इसकी जानकारी वहां पहुंच जा रही थी। नतीजा यह होता कि जब सचल दल परीक्षा केंद्र पहुंचता, तो वहां सबकुछ ओके नजर आता।

नकल रोकने को लेकर शिक्षा विभाग को कितनी सफलता मिली, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूरी परीक्षा में मात्र पांच नकलची ही हत्थे चढ़े जबकि 12 से अधिक कक्ष निरीक्षक हटाए जा सके। उधर, अंतिम दिन सोमवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट भूगोल द्वितीय प्रश्रपत्र की परीक्षा में कुल 12 हजार 568 परीक्षार्थियों को भाग लेना था लेकिन 11 हजार 106 परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे जबकि एक हजार 462 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।


द्वितीय पाली में व्यवसायिक परीक्षा में 548 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 534 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि परीक्षा पूरी कुशलता के साथ संपन्न हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed