{"_id":"6807cf6af9c77785780a267e","slug":"up-beat-mp-and-made-its-place-in-the-pre-quarter-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-133197-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: यूपी ने एमपी को हरा प्री-क्वार्टर में बनाई अपनी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: यूपी ने एमपी को हरा प्री-क्वार्टर में बनाई अपनी जगह
Tue, 22 Apr 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 22 Apr 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
खेल के दौरान गोल रोकने का प्रयास करता खिलाड़ी।
अंबेडकरनगर। नगर के हवाई पट्टी खेलगांव पर हो रही राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को तीसरे दिन यूपी ने एमपी को हराकर प्री-क्वार्टर में अपनी जगह बनाई। एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह व आयोजन सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह की देखरेख में खेलों की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में पंजाब ने गुजरात को 15-11 से हराया।
इसमें पंजाब की ओर से नवीन और संदीप ने तीन-तीन गोल किए। वहीं गुजरात की ओर भूमित ने अकेले पांच गोल किए। दूसरे मुकाबले में राजस्थान ने तमिलनाडु को 31-19 से पराजित किया। इसमें राजस्थान की ओर से प्रेम व अरविंद ने सर्वाधिक छह-छह गोल किए। तमिलनाडु की ओर से मो. फैजल ने अकेले अकेले सात गोल किए।
दिन के तीसरे मैच में पश्चिम बंगाल ने बिहार को 22-19 से मात दी। वहीं, चौथे मुकाबले में दिल्ली ने तेलंगाना को हरा जीत का परचम लहराया। पांचवें मैच में आंध्र प्रदेश ने केरल को भारी अंतर 15-7 से हराया। छठे मुकाबले में चंडीगढ़ ने मणिपुर को 23-13 से शिकस्त दी। इसमें चंडीगढ़ के खिलाड़ी गौरव निषाद ने सात गोल कर दूसरी टीम को लगातार झटके दिए।
विज्ञापन
सोमवार रात में हुए मुकाबलों में पंजाब ने दमन दीव को 21-15 से हराया। उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश को 33-17 से हराते हुए टूर्नामेंट का अब तक का सर्वाधिक स्कोर बनाया। यूपी की ओर शिवम ने सबसे ज्यादा गोल किए। हरियाणा ने स्पोर्ट्स कैसल को 20-3 से हराया। श्याम हैंडबॉल अकादमी ने कड़े मुकाबले में राजस्थान को 16-15 से हराया। गुजरात ने उड़ीसा को 12-4 से पराजित किया। मणिपुर ने महाराष्ट्र हैंडबॉल अकादमी को 15-4 से हराया।
चंडीगढ़ ने लक्षद्वीप को 19-15 से हराया। केरल को पुडुचेरी ने 14-11 से हराया। इस दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सदानंद गुप्ता, एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह, एसडीएम सदर अरविंद त्रिपाठी, ईओ बीना सिंह, सहायक अभियंता अजय जायसवाल, तहसीलदार आदि रहे। आज प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल के कुल 12 मैच खेले जाएंगे। हारने वाली टीमों की प्रतियोगिता से बाहर हो जाएंगी।