{"_id":"62e42acfe72cce73cc1a3bdc","slug":"unprecedented-work-done-in-the-field-of-power-reform-ambedkar-nagar-news-lko641785389","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सुधार के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सुधार के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्य
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। केंद्र व प्रदेश सरकार बिजली सुधार के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही है। इसका व्यापक लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है। यह विचार आलापुर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य एवं ऊर्जा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने प्रकट किए।
जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा बिजली के इस क्षेत्र में अब तक इतना ज्यादा काम कराया गया है, जो पहले कभी नहीं हुआ था। गांव-गांव लोगों को लाभान्वित करने के साथ ही बिजली के क्षेत्र में नई क्रांति हुई है। पहले बिजली कब आती थी और कब जाती थी इसका हिसाब रख पाना मुश्किल था।
शाम को अंधेरे में खाना बनाना मजबूरी थी तो बच्चों को ढिबरी के उजाले में पढ़ना पड़ता था। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि अब गांवों को भी 18 घंटे बिजली मिलने लगी है। पहले छह से सात घंटे बिजली मिला करती थी। बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ने से विकास को गति मिली है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक अनीता कमल ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की का आधार ऊर्जा होता है। इसका दुरुपयोग हमें रोकना होगा। इससे पहले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये बिजली की महत्ता और दुरुपयोग रोकने का संदेश दिया गया।
अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ ने जिले में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहतर किए जाने को लेकर चल रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, अधिशाषी अभियंता एचपी मिश्र, भाजपा नेता सुरेश कनौजिया, आनंद जायसवाल, भगवान पाण्डेय के अलावा प्रमोद सिंह व गणेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।