फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Understand the importance of vocational education, prepare by writing

Ambedkar Nagar News: व्यवसायिक शिक्षा के महत्व को समझें, लिखकर करें तैयारी

Tue, 11 Feb 2025 06:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
Understand the importance of vocational education, prepare by writing

विज्ञापन



आलापुर (अंबेडकरनगर)। यूपी बोर्ड के व्यवसायिक विषय में अच्छे अंक लाने के लिए छात्रों को महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना चाहिए। रोजगार, जनसंख्या वृद्धि समेत अन्य पाठों को बेहतर ढंग से पढ़ना होगा।

श्रीमती सुमित्रा देवी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर की शिक्षिका उषा त्रिपाठी ने बताया कि प्रश्नों को सावधानीपूर्वक पढ़ना चाहिए। रटने की बजाय समझने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। मॉक टेस्ट देकर परीक्षा के माहौल का अनुभव लेना चाहिए। कमजोरियों को दूर करना चाहिए। शिक्षिका शशि ने बताया कि विकासशील भारत की आवश्यकताएं, आकांक्षाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था, व्यावसायिक शिक्षा का स्थान, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार व्यवसायिक शिक्षा का महत्व, व्यवसायिक शिक्षा से छात्र, समाज व देश को लाभ पर ठीक से पढ़ाई करनी होगी।
विज्ञापन




रोजगार ढूंढ़ने वाले और रोजगार के अवसरों के बीच असंतुलन उत्पन्न करती जनसंख्या वृद्धि पर बेहतर तैयारी करें। जीवन की विभिन्न अवस्था में भोजन की आवश्यकता, प्रकार व मात्रा-शिशु, बालक, स्त्री, पुरुष, वृद्धावस्था, गर्भावस्था, धात्री मां, रोगी, श्रमिक, किसान आदि विषयों पर बेहतर तैयारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------



ऐसे करें तैयारी

-पढ़ाई के लिए समय-सारणी बनाएं, विषय को अच्छी तरह से समझें।



-जो पढ़ें, उसे लिखने का अभ्यास करें, पिछले सालों के प्रश्न-पत्रों को हल करें।

-पेपर के पैटर्न को ध्यान में रखकर तैयारी करें।



-तनाव से दूर रहें और सफलता के लिए दृढ़ संकल्प के साथ तैयारी करें।

-व्याकरण पर अच्छी पकड़ बनाएं, शुद्ध और सुंदर लेखनी का अभ्यास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed