Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Uncontrolled pickup collided with a tree, driver remained trapped in the vehicle

Ambedkar Nagar News: अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई, वाहन में फंसा रहा चालक

Fri, 27 Dec 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 27 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled pickup collided with a tree, driver remained trapped in the vehicle
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज थाना परिसर में नए भवन के निर्माण के लिए सामान लादकर आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक वाहन में काफी देर तक फंसा रहा। पुलिस ने लोगों के सहयोग से उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहांगीरगंज थाना परिसर में इन दिनों भवन निर्माण चल रहा है। शुक्रवार को संतकबीरनगर के महुली थाने से निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री लेकर पिकअप चालक लव कुमार जहांगीरगंज आ रहा था। वह माडरमऊ बाजार के पास पहुंचा था, तभी पिकअप अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे चालक घायल होकर वाहन के अंदर ही फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पिकअप में फंसे चालक को निकलवाकर सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद जेसीबी के जरिए पिकअप को वहां से हटाया गया। बताया जाता है कि हादसे के दौरान पिकअप चालक ने नशा कर रखा था। थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने बताया कि चालक छत्तीसगढ़ का निवासी है। उसका इलाज कराया गया। वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed