फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two youths riding a bike died due to collision with a vehicle

Ambedkar Nagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Thu, 11 Jul 2024 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike died due to collision with a vehicle
अंबेडकरनगर। बरात जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को बुधवार रात अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस बीच पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम एक ही बाइक से तीन युवक पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के बढ़हया गांव से टांडा बरात जा रहे थे। जब वे कोतवाली क्षेत्र टांडा के सुलेमपुर बाजार के निकट पहुंचे तो इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते तब तक अंधेरे का लाभ उठाकर चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। तीनों को बेहोशी की दशा में जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने आजमगढ़ जनपद के बड़हया गांव निवासी बच्चूलाल (55) व कप्तानगंज निवासी गंगा निषाद (48) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बढ़हया गांव निवासी विशाल (35) को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed