फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two youths died in road accidents

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sun, 17 Apr 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accidents
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद अयोध्या के पूरा हुसेन डाभासेमर निवासी रिंकू (25) रविवार सुबह कार से जहांगीरगंज में रिश्तेदारी में जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह बसखारी थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव के निकट पहुंचा, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। जब तक वह उसे संभालता, तब तक कार डिवाइडर से टकराते हुए सड़क के किनारे नहर में गिर गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कार में फंसे रिंकू को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

उधर, पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी श्यामसुंदर (40) शनिवार देर शाम बाइक से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह जैतपुर थाना क्षेत्र के सहगूपुर गांव के निकट पहुंचा, तभी सड़क के किनारे स्थित ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी सुभाष (30) रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय हाईवे के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के जोरई कटुई निवासी अनिल (22) सुबह बाइक से सम्मनपुर जाते समय बाजार के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी राहुल (23) सुबह बाइक से कलेक्ट्रेट की तरफ जाने के दौरान बस स्टेशन के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed