फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two women officers clashed, there was a lot of commotion

Ambedkar Nagar News: भिड़ीं दो महिला अधिकारी, खूब हुआ हंगामा

Mon, 23 Sep 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 23 Sep 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two women officers clashed, there was a lot of commotion
अंबेडकरनगर। दो महिला अधिकारियों के बीच सोमवार को विवाद खड़ा हो गया। दोनों महिला अफसर एक पत्रावली को लेकर आपस में भिड़ गईं। मामला केस दर्ज कराने तक पहुंच गया। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने बुझाने पर फिलहाल केस दर्ज कराने की स्थिति नहीं बन पाई। जानकारी के अनुसार एक विभाग की जिलास्तरीय महिला अधिकारी अपने विभाग से जुड़े एक कार्य को लेकर तैयार फाइल पर बात करने एक वरिष्ठ महिला अधिकारी से बात करने उनके कार्यालय पहुंचीं। सोमवार दोपहर करीब जब दोनों महिला अधिकारी आमने सामने थीं तभी उनके बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। वरिष्ठ अधिकारी के तेवर कड़े थे तो वहीं कनिष्ठ महिला अधिकारी ने भी रवैये पर सवाल खड़ा करते हुए जमकर जवाब दिया। बताया जाता है कि वरिष्ठ अधिकारी ने अपने स्टेनो को बुलाकर केस दर्ज कराने को कहा और संबंधित महिला अधिकारी को बाहर भी करा दिया। इसके बाद दोनों महिला अफसरों ने वरिष्ठ अधिकारियों से आपबीती बताई। खबर है कि अधिकारियों ने फिलहाल समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed