{"_id":"67c5e2bb618e37ee0a0c35ef","slug":"two-vicious-chain-snatchers-were-caught-by-the-police-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-130557-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चेन स्नेचिंग करने वाले दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चेन स्नेचिंग करने वाले दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे
Mon, 03 Mar 2025 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 03 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र आलापुर के इंदईपुर अछती गांव के बीच 22 फरवरी को कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के मकसूदपुर गांव की सुरेंद्रा देवी से चेन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से एक बाइक और चांदी की चेन भी बरामद हुई है।
रविवार रात कोतवाली पुलिस गश्त पर निकली थी। तभी स्वाॅट टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि चेन स्नेचर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सोमवार की सुबह चार बजे जलालपुर मालीपुर रोड शिव मंदिर मसूरपुर के पास बाइक सवार दो संदिग्धों को रोक लिया। बाइक की नंबर प्लेट को काले कपड़े से ढक रखा था। कड़ाई से पूछताछ में बताया कि वह दोनोंं छिनैती व लूट की घटना को अंजाम देते हैं। करीब एक माह पूर्व इसी रोड पर राइस मिल के पास अपने परिजन के साथ मोटर साइकिल पर बैठकर जा रही महिला के गले से सोने की चेन खींचकर दोनों ने ही लूटा था और 10 दिन पूर्व आलापुर थाना क्षेत्र के अछती–इन्दईपुर के पास बाइक सवार महिला के गले से भी चेन की स्नेचिंग की बात दोनों ने कबूल की।
एएसपी पूर्वी श्याम देव ने बताया कि दोनोंं ने अपनी पहचान मालीपुर थाना क्षेत्र के आजनपारा गांव निवासी राज रतन जाटव और सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी राजेश राव उर्फ मुन्ना के रूप में बताई है। दोनोंं को जेल भेज दिया गया है।