फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two supervisors missing from review meeting will be suspended

Ambedkar Nagar News: समीक्षा बैठक से गायब दो सुपरवाइजर होंगे निलंबित

Wed, 22 Nov 2023 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Two supervisors missing from review meeting will be suspended
अंबेडकरनगर। टांडा तहसील सभागार में बुधवार को डीएम ने निर्वाचन नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। बैठक में सुपरवाइजर अनिल कुमार वर्मा व महंगू प्रसाद के मौजूद न रहने पर निलंबित करने का निर्देश दिया। साथ ही 299 बूथों पर कार्य प्रगति ठीक न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम ने पीडब्लूडी के जेई सेक्टर ऑफिसर हरिनाथ के खिलाफ भी नोटिस जारी करते हुए विभागाध्यक्ष को कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया। डीएम ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले नगर पालिका के कर्मी मोहम्मद हुसैन का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। कहा कि अन्य बीएलओ कार्य में सुधार करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि प्रतिदिन बीएलओ से बात करें और फार्म प्राप्त कर उसे दर्ज करें। तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को प्रतिदिन बीएलओ के कार्यों की मॉनिटरिंग का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बाद में तहसील परिसर से मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तहसील परिसर से निकली रैली ने टांडा नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस मौके पर एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त, एसडीएम टांडा सचिन यादव, एसडीएम मोहनलाल गुप्त आदि मौजूद रहे। अधिकारियों ने आह्वान किया कि जिन युवाओं की उम्र एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की उम्र पूरा कर रहे हैं उनका प्राथमिकता से सूची में दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed