फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two sides clashed iduring immersion procession

विसर्जन जुलूस में भिड़े दो पक्ष, लाठीचार्ज

Wed, 19 Oct 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 19 Oct 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed iduring immersion procession
बसखारी बाजार में बुधवार को प्रतिमा विसर्जन जुलूस में हुए विवाद के दौरान जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उन्हें शांत कराने को लाठीचार्ज करते ही दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं का आक्रोश भड़क गया। बुधवार दोपहर बाद उन्होंने बसखारी चौराहे पर मार्ग जाम लगा पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने फिर बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया।

विज्ञापन


इसके बाद बड़ी तादाद में पहुंचे लोगों ने एक बार फिर से चौराहे पर मार्ग जाम कर दिया और बसखारी थाने के एक उपनिरीक्षक के निलंबन की मांग करने लगे। बाद में सीओ जलालपुर ने लोगों को समझा-बुझाकर आक्रोश शांत कराया। इसके बाद जुलूस विसर्जन के लिए रवाना हुआ। इससे पहले लगभग एक घंटे तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले के अन्य क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद बसखारी बाजार में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना होती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। कई दिनों से चली आ रही पूजा-अर्चना के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार सुबह पंडालों में हवन-पूजन हुआ। दोपहर बाद प्रतिमाओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि वाहन में रखकर विसर्जन जुलूस में शामिल होने के लिए दुर्गा पूजा समिति पदाधिकारी निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद जब प्रतिमाओं का जुलूस एक साथ विसर्जन के लिए जा रहा था कि तभी जुलूस में शामिल दो गुटों के बीच विवाद हो गया। दुर्गा पूजा समिति पदाधिकारियों का आरोप है कि इसी बीच वहां पहुंचे बसखारी थाने के एक उपनिरीक्षक ने सिपाहियों के साथ उन सभी पर लाठी चार्ज कर दिया।

इससे लोगों का आक्रोश भड़क गया। विसर्जन जुलूस रोककर दुर्गा पूजा समिति पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बसखारी के पश्चिमी चौराहे पर जाम लगा दिया। आक्रोश को देखते हुए पुलिसकर्मी पीछे हट लिए। कुछ देर बाद पीएसी व पुलिसकर्मी चौराहे पर पहुंचे और एक बार फिर से लाठी चार्ज कर दिया।

इस पर वहां से लोग हट गए लेकिन कुछ देर बाद बड़ी तादाद में एकजुट हुए लोग फिर से बसखारी चौराहे पर पहुंचे और मार्ग जाम कर दिया। आक्रोशित श्रद्धालु व पदाधिकारी दरोगा के निलंबन की मांग पर अड़े थे। काफी देर तक चली अफरा-तफरी के बीच सीओ जलालपुर कमल यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाया-बुझाया।


बसखारी थानाध्यक्ष राजेश यादव ने उपनिरीक्षक की तरफ से खेद प्रकट किया और लोगों से कहा कि ऐसे मामलों को तूल देने की जरूरत नहीं। सीओ व एसओ के समझाने-बुझाने पर लोगों का आक्रोश समाप्त हुआ। इसके बाद जुलूस विसर्जन के लिए आगे रवाना हुआ। एएसपी राहुल राज ने बताया कि दो गुटों में विवाद के चलते कुछ देर के लिए व्यवधान हुआ था। कोई लाठीचार्ज नहीं हुआ। लोगों को समझा-बुझाकर विसर्जन जुलूस को आगे बढ़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed