फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two promising made place in the state list in Inter

दो होनहारों ने इंटर में प्रदेश की सूची में बनाया स्थान

Sun, 19 Jun 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two promising made place in the state list in Inter
अंबेडकरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सेल्फी लेतीं छात्राएं। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजों में जनपद के दो होनहारों ने इंटरमीडिएट की प्रदेश टॉप टेन सूची में स्थान बनाने में सफलता पाई है। इनमें से अभिनव द्विवेदी को प्रदेश में नौवां, जबकि आंचल यादव को 10वां स्थान मिला है। इन दोनों ने जिले की टॉप टेन सूची में पहला व दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

वहीं, हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में राजकमल को पहला, जबकि उत्सव को दूसरा स्थान मिला है। खास बात यह है कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राएं अत्यंत साधारण परिवार से हैं। किसी के अभिभावक टैक्सी चला रहे हैं, तो किसी के पिता किसान हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम में अंबेडकरनगर के अभिनव द्विवेदी ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाने में सफलता हासिल की है। मां ब्रम्हादेवी रमाशंकर इंटर कॉलेज के छात्र अभिनव द्विवेदी ने 500 पूर्णांक में से 462 अंक हासिल किए हैं। 92.40 प्रतिशत अंक पाने वाले अभिनव की इस सफलता से पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। उधर, मां ब्रम्हादेवी रमाशंकर इंटर कॉलेज की छात्रा आंचल यादव ने 92.20 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश की टॉप टेन सूची में 10वां स्थान बनाया है। उन्हें कुल 461 अंक प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही विद्यालय के दो छात्र-छात्राओं के प्रदेश की टॉॅपर सूची में स्थान बनाने पर विद्यालय प्रबंधक चंद्रदेव पांडेय ने कहा कि यह स्कूल के लिए अत्यंत गौरव का मौका है। इससे निश्चित रूप से अन्य छात्र-छात्राओं को भी सकारात्मक प्रेरणा मिलेगी। इंटरमीडिएट की जनपद टॉप टेन सूची में अभिनव व आंचल को पहला व दूसरा स्थान मिलने के साथ ही जय बजरंग पब्लिक इंटर कॉलेज सिपाह रामनगर की छात्रा हिमानी मिश्रा को 89.80 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान मिला है।
उधर, हाईस्कूल की जनपद टॉप टेन सूची में 94.83 प्रतिशत अंक पाने वाले राजकमल ने जिला टॉप किया है। वे एमएसएन इंटर कॉलेज हंसवर के छात्र हैं। विवेकानंद इंटर कॉलेज विद्युतनगर में अध्ययनरत रहकर 94.67 प्रतिशत अंक पाने वाले उत्सव गोस्वामी को दूसरा स्थान मिला है। प्रियांशु मौर्या ने 94.17 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान बनाया है। वे आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा के छात्र हैं।
हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के परिणाम में सबसे खास बात यह है कि जिले की टॉपर सूची में स्थान बनाने वाले ज्यादातर मेधावियों के परिवारीजन साधारण प्रोफाइल के हैं। आंचल यादव के पिता टैक्सी चलाकर परिवार का खर्च चलाते हैं, तो उत्सव गोस्वामी के पिता खेती किसानी करते हैं।

हिमानी मिश्रा के पिता बीमा अभिकर्ता के तौर पर परिवार को आगे लेकर चल रहे हैं, तो वहीं राजकमल के पिता दुर्घटना में घायल होने के बाद अब घर पर रहकर ही परिवार की देखभाल कर रहे हैं। कई अन्य मेधावियों के परिवारीजन भी इसी तरह साधारण बैकग्राउंड से जुड़े हुए हैं।

 अंबेडकरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद खुशी का इजहार करतीं छात्राएं।

अंबेडकरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद खुशी का इजहार करतीं छात्राएं।- फोटो : AMBEDKAR NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed