फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two people including a woman died and two were injured in road accidents

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, दो घायल

Tue, 10 Jun 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 10 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two people including a woman died and two were injured in road accidents
हंसवर क्षेत्र में हुए हादसे के बाद विलाप करते परिजन।
जलालपुर/बसखारी (अंबेडकरनगर)। जलालपुर क्षेत्र में सोमवार की शाम इंडियन ऑयल के खाली टैंकर से टकराकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हंसवर क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए, इनमें से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कटका क्षेत्र के ग्राम सिंघोरिया तेलियागंज के पास जलालपुर-न्योरी मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम करीब चार बजे जलालपुर से न्योरी की ओर जा रहे इंडियन ऑयल के खाली टैंकर से विपरीत दिशा में बाइक से आ रहे दो सवार टकरा गए। हादसे में बसखारी क्षेत्र के धारूपुर निवासी प्रतीक (18) व उनकी मौसी जनपद सुल्तानपुर के अखंडनगर के कुंडा भैरवरपुर निवासी किरन देवी (47) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में चोटें लगी थीं। हादसे के बाद चालक टैंकर को मौके पर छोड़कर भाग गया। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

दोनों घायलों को सीएचसी भियांव सेमरा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने किरन देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, युवक को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। युवक के गले में ट्रेलर का लोहे का टुकड़ा भी धंसा हुआ है। वे जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। यहां से प्रतीक अपनी मौसी को छोड़ने सुल्तानपुर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंसवर क्षेत्र के टड़वां दरब मैंदी निवासी सतीराम (28) अपनी गर्भवती पत्नी किरन को इलाज के लिए बाइक से लेकर बसखारी जा रहे थे। डड़वां गांव के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से सतीराम की मोटरसाइकिल टकरा गई। टक्कर लगने से सतीराम ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गए ,जबकि उनकी पत्नी छिटककर दूर जा गिरीं। चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर उपनिरीक्षक रवि यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी बसखारी पहुंचाया।

सीएचसी में डॉक्टर ने सतीराम को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही सतीराम के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजनों समेत काफी संख्या में ग्रामीण सीएचसी बसखारी पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को अभिरक्षा में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed