{"_id":"66f05ee99f04428195083e6a","slug":"two-passenger-waiting-rooms-will-be-built-soon-in-katehari-market-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-121664-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कटेहरी बाजार में जल्द बनाए जाएंगे दो यात्री प्रतीक्षालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कटेहरी बाजार में जल्द बनाए जाएंगे दो यात्री प्रतीक्षालय
Sun, 22 Sep 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
कटेहरी बाजार में बनेगा यात्रीशेड। -संवाद
एमएलसी निधि से होगा निर्माण, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर।
कटेहरी बाजार वासियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही बाजार में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण होगा। इससे बाजारवासियों के साथ-साथ तीन दर्जन से अधिक गांव के निवासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
बीते माह सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय ने परिवहन निगम को पत्र लिखकर जिले के लगभग 15 स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय बनाने के लिए स्थान का चिन्हित कर प्रस्ताव मांगा था। इसमें कहा था कि इससे संबंधित स्थानों पर विधान मंडल विकास निधि योजनान्तर्गत निर्माण कराया जा सकेगा। इसी क्रम में बीते दिनों परिवहन निगम ने कटेहरी बाजार में रामदेव जनता इंटर कॉलेज व प्राथमिक विद्यालय के निकट भूमि को चिंहित कर दिया। निगम अब जल्द ही एमएलसी को प्रस्ताव उपलब्ध कराएगा। इससे इन दोनों स्थानों पर यात्रियों के उठने बैठने तथा परिवहन बसों के रुकने में भी सुविधा होगी।
लंबे समय से कटेहरी व आस-पास के लोग परिवहन बसों के एक निश्चित स्थान पर रुकने की मांग कर रहे थे। कटेहरी निवासी राम जनम ने बताया कि यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण से करमपुर, कटेहरी, नरहरिया,सबना तिवारीपुर ,बजदहां सारंगपुर बलिनवां ,यरकी असरफपुरबरवॉ, शाहपुरपरासी व फत्तेपुर बेलाबाग के लोगों को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी। बताया कि पहले लोग इधर उधर दुकानों पर बैठ कर बस का इंतजार करते थे। अब उन्हें इससे राहत होगी। कटेहरी के ही सुनील व तिवारीपुर के प्रेम ने कहा कि यात्री प्रतीक्षालय का अच्छे ढंग से निर्माण कराया जाए। तभी इसका ठीक से लाभ स्थानीय लोगों को मिल सकता है।
विज्ञापन
इन स्थानों पर भी हो रही तलाश
पूर्व सांसद व एमएलसी हरिओम की पहल पर अन्नावां बाजार,श्रवण क्षेत्र मार्ग,महरुआ,गौहन्ना चौराहा, दोस्तपुर रोड पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निकट,खानपुर मौहरिया नेवतरिया चौराहा,सम्हरिया चौराहा,हंसवर चौराहा व आरोपुर तिराहा के लिए भी परिवहन निगम को स्थल चयन की जिम्मेदारी दी गई है। एआरएम सीवी राम ने बताया कि यात्री शेड निर्माण के लिए स्थान की खोज की जा रही है।
भूमि मिलते ही होगा निर्माण
परिवहन निगम को स्थल उपलब्ध कराने को कहा गया है। जैसे-जैसे स्थल चयन होता रहेगा, प्रतीक्षालय का निर्माण विधान मंडल विकास निधि से करा दिया जायेगा। -हरिओम पांडेय, पूर्व सांसद, सदस्य विधान परिषद