फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two parties clashed over hoisting a flag for a religious event

Ambedkar Nagar News: धार्मिक आयोजन का झंडा लगाने पर भिड़े दो पक्ष, हुआ पथराव

Tue, 20 Aug 2024 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over hoisting a flag for a religious event
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के इटरौरा गांव में सोमवार शाम धार्मिक आयोजन का झंडा लगाने को लेकर मुस्लिम वर्ग के दो गुट आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट व पथराव हुआ। इसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में मजलिस व जुलूसे अमारी संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

इटरौरा में विवाद की शुरुआत तब हुई जब सोमवार शाम गांव निवासी गुलफाम अब्बास व मोहसिन रजा आदि धार्मिक आयोजन का झंडा लगाने लगे। दूसरे पक्ष के नजरे आलम व अन्य लोगों ने इसका विरोध किया। यह विवाद लंबे समय से भूमि को लेकर चला आ रहा है। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। गांव में इससे अफरातफरी मच गई। मारपीट में एक पक्ष की रुकैय्या बानों का सिर फट गया तो एक अन्य को हाथ में चोट आ गई। वहीं दूसरे पक्ष के मोहसिन रजा व मोहम्मद हानी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। थोड़ी ही देर में वहां एसपी डॉ. कौस्तुभ, एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय, सीओ सिटी देवेंद्र मौर्य व कई थानों की पुलिस टीम पहुंच गई।
विज्ञापन

एसपी ने गांव का भ्रमण कर दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने का निर्देश दिया। गांव में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। देर रात पुलिस ने नजरे आलम, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद कैफ व शहनवाज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। तीन आरोपियों को रात में ही पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार भी कर लिया। उधर मंगलवार को बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में गांव में मजलिस व अमारी का जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed