{"_id":"67b61d192493493afe0b95f1","slug":"two-nominations-for-the-post-of-bar-association-president-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-129786-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए हुए दो नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए हुए दो नामांकन
Wed, 19 Feb 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। तहसील बार एसोसिएशन भीटी के वार्षिक चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। बुधवार को अध्यक्ष से लेकर अन्य तमाम पदों के लिए कई अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है।
बार एसोसिएशन तहसील भीटी में अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए आगामी एक मार्च को मतदान कराया जाएगा। 17 फरवरी से चल रही नामांकन प्रक्रिया में बुधवार शाम तक अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शर्मा व श्याम भवन पांडेय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। मंत्री पद पर अनिल यादव, कोषाध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष के चार पदों के लिए शिव प्रसाद सितारे, कृष्ण प्रकाश ओझा, प्रमोद कुमार शुक्ल व राकेश कुमार द्विवेदी ने नामांकन किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरसरि प्रसाद मिश्र ने बताया कि 20 फरवरी तक नामांकनपत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकनपत्रों की जांच व आपत्ति 21 फरवरी को ली जाएगी। 22 फरवरी को नाम वापसी होगी। वहीं एक मार्च को मतदान व मतगणना संपन्न कराई जाएगी।