फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two more counters will be built in the district hospital

जिला अस्पताल में दो और पर्चा काउंटर बनेंगे

Sat, 23 Apr 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two more counters will be built in the district hospital
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों या उनके तीमारदारों को पर्चा कटवाने के लिए अब जूझने से फुर्सत मिलने वाली है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की विशेष मुहिम के चलते यहां भी पर्चा काउंटर की संख्या दो से बढ़ाकर कम से कम चार करने का काम शुरू हो गया है। जगह की उपलब्धता के अनुसार पांच काउंटर भी हो सकते हैं। उधर मंत्री के औचक निरीक्षण की संभावना को देखते हुए कई अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने को लेकर डिप्टी सीएम/स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा शुरू की गई मुहिम असर दिखाने लगी है। पहले जहां आननफानन तीन नये वाटर कूलर मंगाने के साथ ही दो वाटर कूलरों को दुरुस्त कराया वहीं अब पर्चा कटवाने के लिए मरीजों को घंटों संघर्ष करने से निजात दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन एक हजार मरीज पहुंचते हैं। इन्हें और इनके तीमारदारों को पर्चा कटवाने के संकट से ही जूझना पड़ता है। कारण यह कि सिर्फ दो काउंटर से ही पर्चा बनाया जाता है। इससे काफी देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। कई बार तो लंबी लाइन देखकर ही कुछ मरीज और तीमारदार लौट जाते हैं। इन्हीं मुश्किलों को दूर करने के लिए बीते दिनों डिप्टी सीएम ने न सिर्फ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हुई बैठक में निर्देश दिया वरन अस्पतालों का औचक निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम द्वारा मरीजों के हित में दिए गए सख्त निर्देश का असर अब जिला अस्पताल में भी हुआ है। मरीजों के लिए पर्चा काउंटर बढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार से मुख्य भवन स्थित पर्चा काउंटर कक्ष में फेरबदल किया जाने लगा है। इसके चलते यहां शनिवार को पर्चे मातृ-शिशु विंग में बनाए गये।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज शुक्ल ने बताया कि डिप्टी सीएम के निर्देश का पालन तय किया जा रहा है। काउंटरों की संख्या दो से बढ़ाकर कम से कम चार की जीएगी। कार्यदायी टीम यदि संबंधित कक्ष में काउंटर बढ़ा सकेगी तो अधिकतम पांच काउंटर बनवाये जाएंगे।
उधर मंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए अस्पताल में बिगड़े पड़े इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड को दुरुस्त कराया जा रहा है जिससे मरीजों को तमाम जरूरी जानकारी मिलती रहे। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट पर शेड लगवाने के साथ-साथ साफ-सफाई व्यवस्था भी चाक-चौबंद की जा रही है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के अनुरूप मरीजों के लिए पर्चा काउंटरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अगले सात-आठ दिन में काम पूरा हो जाएगा। इसका व्यापक लाभ मरीजों को मिलेगा
-डॉ. ओम प्रकाश, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed