फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two married women were thrown out of their homes for dowry.

Ambedkar Nagar News: दहेज के लिए दो विवाहिताओं को घर से निकाला

Sat, 27 Dec 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two married women were thrown out of their homes for dowry.
अंबेडकरनगर। दहेज में अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर दो विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज की है। राजेसुल्तानपुर के इंदौरपुर घिनहापुर की कंचन भारती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी शादी दो मार्च को आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर के गूजर पार निवासी राहुल कुमार से हुई थी। 12 मई में दूसरी बार ससुराल जाने पर पति का स्वभाव बदल गया और दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। उनके पिता ने 23 नवंबर को उन्होंने पुनः ससुराल जाकर समझाने की कोशिश की, पर मामला सुलझ नहीं सका। वहीं टांडा के छांगुरपुर मिश्रौलिया निवासी नेहा के मुताबिक, उनकी शादी 11 जून 2023 को सम्मनपुर के तहिरापुर मजीसा निवासी मिथुन कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुर अमरनाथ व सास इंद्रावती देवी बाइक की मांग करने लगा। एक मई को गाली-गलौज करते हुए उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। दोनों मामलों में संबंधित पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed