फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two lakh students will study online

ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे दो लाख छात्र-छात्राएं

Mon, 14 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two lakh students will study online
अंबेडकरनगर। झमाझम बारिश के बीच सोमवार को जिले के 30 केंद्रों के 32 बूथों पर कोरोना टीकाकरण अभियान चला। खराब मौसम के बावजूद लगभग 1300 नागरिकों ने संबंधित बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाया। हालांकि 3200 नागरिकों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। उधर, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिले को कोरोना मुक्त करने के लिए बढ़-चढ़कर बगैर किसी अफवाह में पड़े टीका लगवाएं। ऐसे में टीकाकरण को लेकर न सिर्फ खुद जागरूक हों, बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण लगातार जारी है। ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए न सिर्फ केंद्र बल्कि बूथों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया है। इस बीच सोमवार को सुबह से ही हो रही बारिश के बीच नागरिकों ने बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि 30 केंद्रों के 32 बूथों पर वैक्सीनेशन किया गया। इसमें कुल 3200 नागरिकों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में लगभग 1300 नागरिकों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान में कोई बाधा न हो, इसके लिए कुल 160 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी। सीएमओ ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि न सिर्फ खुद को टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी टीका लगाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed