फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two innocent children died due to snake bite, chaos in families

Ambedkar Nagar News: सर्पदंश से दो मासूमों ने तोड़ा दम, परिवारों में कोहराम

Fri, 04 Jul 2025 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Two innocent children died due to snake bite, chaos in families
अंबेडकरनगर। अलग-अलग इलाकों में सर्पदंश से दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन ने मौके पर जांच की और पुलिस ने शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजवाया है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज के ऊंचेपुर निवासी सुनील प्रजापति के पुत्र अर्पित प्रजापति (10) बृहस्पतिवार शाम छह बजे घर के सामने खेल रहा था। तभी अर्पित के पैर में जहरीले सांप ने डस लिया। शोर सुनकर परिजन बालक को सीएचसी बसखारी ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक अर्पित तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दो भाई आलोक व अंकित हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां सुनीता देवी बेसुध हो गईं। पिता सुनील प्रजापति का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

दूसरी घटना आलापुर के इंदईपुर की है। गांव निवासी आदित्य जायसवाल की सात वर्ष की बेटी सृष्टि जायसवाल बृहस्पतिवार की रात छत पर सोई थी। रात करीब तीन बजे सांप ने उसके पैर में डंस लिया। शोर सुनकर परिजनों की नींद खुली। आनन-फानन परिजन मासूम को जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सृष्टि अपने माता पिता की इकलौती संतान थी। बेटी मौत के बाद मां अंतिमा अचेत हो गईं। परिवार के अन्य सदस्य भी रो-रोकर बेहाल हैं। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों को सहायता मुहैया कराने के लिए लेखपाल से रिपोर्ट मंगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed