{"_id":"b47ea4e7973a03adcdfa8ee417510511","slug":"two-injured-in-clash-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में दो घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह भटौली गांव निवासी महबूब अली खेत देखकर घर लौट रहे थे। जब वह इल्ताफ के दरवाजे पर पहुंचे तो एक पंचायत प्रतिनिधि व उसके समर्थकों ने महबूब अली की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल महबूब अली को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया है।
विज्ञापन
समाचार प्रेषण तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका था। दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम रसूलपुर मुबारकपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के समर्थक दिलदार व नूरुल के बीच मारपीट के तौर पर हुई। इसमें लाठी डंडे चले और दो लोग घायल हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से एनसीआर दर्ज कर दो लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक पक्ष की तरफ से दिलदार एवं दूसरे पक्ष से शब्बीर ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन