{"_id":"688d020a30743dae190d819c","slug":"two-girls-and-a-teenager-are-missing-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-139614-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो युवतियां व एक किशोरी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो युवतियां व एक किशोरी लापता
Fri, 01 Aug 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो युवतियां व एक किशोरी लापता हो गईं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
अहिरौली के एक व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री के लापता होने की सूचना दी है। शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि 23 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह घर से गायब हो गई। आरोप है कि गांव के ही गोलू यादव ने उनकी पुत्री को गायब किया है। काफी रात तक जब बेटी घर नहीं लौटी, तो वह गोलू के घर गए, लेकिन वहां भी ताला मिला। आरोप है कि गोलू के परिजनों को सबकुछ पता है, फिर भी वे जानकारी देने से बच रहे हैं। दूसरे मामले में भीटी की एक महिला ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 24 जुलाई को महरुआ के पीठापुर निवासी करन ने पुत्री को गायब किया है। युवती का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। तीसरा प्रकरण अलीगंज क्षेत्र से है, जहां एक महिला ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री के लापता होने की तहरीर दी है। शिकायत के अनुसार, 26 जुलाई को सुबह लगभग दस बजे छात्रा स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने टांडा के घूरनशाह निवासी मुसारिफ पर पुत्री को गायब करने का आरोप लगाया है। तीनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।