{"_id":"6526c099f62e5bf48005a586","slug":"two-corridors-will-be-built-on-gorakhpur-link-expressway-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-4619-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर बनेंगे दो कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर बनेंगे दो कॉरिडोर
विज्ञापन
औद्योगिक प्राधिकरण व कॉरिडोर को शासन से मिली मंजूरीबेवाना के निकट बनेगा औद्योगिक विकास प्राधिकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिले में औद्योगिक विकास प्राधिकरण व औद्योगिक कॉरिडोर को शासन से मंजूरी मिल गई है। इससे अब यहां तेजी से विकास के कार्य आगे बढ़ेंगे जिसका लाभ स्थानीय लोगों को खूब मिलेगा।
जिला मुख्यालय पर बुधवार शाम यह जानकारी डीएम अविनाश कुमार सिंह ने दी। बताया कि शासन ने अन्य जनपदों में जहां एक कॉरिडोर को मंजूरी दी है वहीं अंबेडकरनगर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो कॉरिडोर की स्वीकृति दी है। इससे यह जनपद ग्रेटर नोएडा की तरह ही तेजी से विकास की दौड़ में अब और आगे बढ़ेगा। खास बात यह है कि इन कॉरिडोर की स्थापना में भूमि से संबंधित किसानों का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
डीएम ने बताया कि यूपीडा से वार्ता हुई है। अब औद्योगिक विकास प्राधिकरण व औद्योगिक कॉरिडोर की स्थापना के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर इंटर चेंज 53 के निकट पदुमपुर, नसीरपुर व कई अन्य गांव को मिलाकर आलापुर तहसील में लगभग 100 हेक्टेअर भूमि तथा जलालपुर तहसील में इसी एक्सप्रेस वे के निकट इंटर चेंज 73 पर शिवपाल व अन्य गांव में भी 100 हेक्टेअर भूमि का स्थलीय निरीक्षण औद्योगिक कॉरिडोर के लिए हो चुका है। इसे ही अब मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
उधर अकबरपुर तहसील के ससपना, खानजहांपुर, जगदीशपुर मुस्लिम व बेवाना में 896 एकड़ भूमि का स्थलीय निरीक्षण औद्योगिक विकास प्राधिकरण के लिए हुआ है। इसे भी शासन ने मंजूरी दी है। डीएम ने बताया कि जिले में 520 निवेशकों द्वारा बीते दिनों 3834 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मिला था। इसमें कुल 87 निवेशकों द्वारा 650 करोड़ रुपये का निवेश प्रथम चरण में करते हुए 2633 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।