{"_id":"682e0bd789e9737159054f89","slug":"two-companions-who-went-to-ayodhya-with-prince-and-mukesh-are-out-of-the-radar-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-135145-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रिंस और मुकेश के साथ अयोध्या गए दो साथी रडार से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रिंस और मुकेश के साथ अयोध्या गए दो साथी रडार से बाहर
Wed, 21 May 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 21 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर थानाध्यक्ष से जानकारी लेते एसपी केशव कुमार।
अंबेडकरनगर। स्कूल परिसर में दो युवकों के शव मिलने से जहां इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं, मृतकों के साथ गए उनके दो साथियों के फोन भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि उनका इस तरह से गायब हो जाना उन्हीं पर शक को और गहरा रहा है। वे अपने साथ कई राज भी समेट कर घटनास्थल से भाग खड़े हुए।
मृतक प्रिंस और मुकेश के परिजनों के अनुसार दोनों ही करीबी मित्र थे। पिछले कुछ समय से मुकेश दिल्ली में रहकर अपने पिता के साथ प्राइवेट नौकरी करता था। चंद दिनों पूर्व एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव आया था। सोमवार दोपहर प्रिंस और मुकेश अपने साथी सतीश व एक अन्य के साथ अयोध्या जाने के लिए घर पर बताकर निकले थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार को चारों ने अयोध्या में दर्शन कर लिया था।
शाम को प्रिंस ने घर पर बात कर बुधवार दोपहर तक पहुंचने की जानकारी दी थी। इसके बाद प्रिंस व मुकेश के शव अयोध्या-अकबरपुर हाईवे पर पड़ने वाले अहिरौली थाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग से करीब एक किमी दूर प्राथमिक विद्यालय में मिले थे। घटनास्थल पर पुलिस को कुछ शराब की बोतलें तो मिली थीं, लेकिन मृतकों के पास से मोबाइल व अन्य कोई दस्तावेज नहीं मिले थे। ऐसे में शुरुआत से ही पूरा घटनाक्रम संदेहास्पद था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह युवकों के साथ निकले सतीश ने अपने घर पर दोनों से बिछड़ने और वाराणसी पहुंचने की जानकारी दी थी, लेकिन इसके बाद से सतीश का भी मोबाइल स्विच ऑफ है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या की बात तो कह रही है, लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर आत्महत्या की है तो मुकेश को किसने फंदे से उतारकर जमीन पर लिटाया और दो अन्य साथी घटना के बाद से आखिर कहां लापता हैं। मंगलवार रात तक दोनों की परिजनों से बात हुई लेकिन उनकी जगह मौत की सूचना घर पहुंची तो मातम छा गया। (संवाद)
वीडियो निगरानी में होगा पोस्टमार्टम
बताया जा रहा है कि पुलिस ने रात में ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर ली है। इसके लिए पैनल बनाया गया है और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
खंगाला जाएगा मोबाइल
पुलिस ने मृतक युवकों के परिजनों से दोनों युवकों के मोबाइल नंबर हासिल कर लिए हैं। सर्विलांस की मदद से पुलिस उनकी लोकेशन के साथ ही उनसे बात करने वालोंं की कुंडली खंगालने में जुट गई है।