{"_id":"67f40a2084ada6fa4b08b491","slug":"two-bike-riders-died-in-a-collision-with-a-truck-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-132295-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Mon, 07 Apr 2025 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 07 Apr 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
गोपाल मौर्य (फाइल फोटो)।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर में फास्ट फूड की दुकान बंद कर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों का पोस्टमार्टम कराया। टक्कर मारने वाले ट्रक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
महरूआ के सेहरा जलालपुर निवासी सूरज गौड़ (26) अपने गांव के ही गोपाल मौर्य (18) के साथ अकबरपुर के शहजादपुर में फास्ट फूड की दुकान संचालित करते थे। रविवार रात 10:30 बजे दोनों युवक एक साथ अकबरपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सूरज गौड़ चला रहे थे। रास्ते में सुखारीगंज चौराहे के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग उछल कर दूर जा गिरे और वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगोंं की मदद से पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के पास मिले दस्तावेज से उनकी शिनाख्त की और परिवार के लोगों काे सूचना दी। देर रात परिजन अस्पताल पहुंचे तो कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में अब तक तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- --
परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने को खाेली थी दुकान
सूरज गौड़ और गोपाल पार्टनरशिप में फास्ट फूड की दुकान चलाते थे। सूरज का विवाह वर्ष 2020 में रीता देवी के साथ हुआ था। उनका तीन वर्षीय बेटा दिव्यांश भी है। पिता रामसहारे की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। ऐसे में घर की पूरी जिम्मेदारी सूरज के कंधोंं पर आ गई। खर्च बढ़ता देख अकबरपुर के शहजादपुर में फास्टफूड की दुकान खोलने का निर्णय लिया।
दुकान में काम अधिक होने पर गांव के गोपाल मौर्य को अपनी दुकान में पार्टनर बना लिया। दोनोंं मिलकर मेहनत से दुकान चलाने लगे। सुबह आठ बजे दोनों बाइक से दुकान पर जाते और देर शाम दुकान बंद करने के बाद एक साथ वापस लौट आते थे। रविवार को भी दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में दोनोंं की जान चली गई। हादसे के समय किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। अगर हेलमेट पहना होता तो सिर में चोट न लगती और इनकी जान बच जाती।
बॉक्स
परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल
मृतक सूरज तीन भाईयों में सबसे बड़े थे। इनसे छोटे भाई रवि का बीते दिनों हादसे में पैर टूट गया था। छोटा भाई मनीष पढ़ाई कर रहा है। बहन साधना का विवाह हो चुका है। वह ससुराल में रहती है। सूरज गौड़ के साथ सड़क हादसे में मृत गोपाल मौर्य तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। इनके बड़े भाई महेश चालक हैं। मंझला भाई गणेश कक्षा 11 का छात्र है। बेटे गोपाल की मौत की खबर सुनते ही मां बसंती देवी अचेत हो गईं। पिता नवमी लाल का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय के मुताबिक तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।