{"_id":"6856e7b805791995af0dfe75","slug":"two-arrested-with-nine-boxes-of-english-liquor-from-suv-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-137092-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एसयूवी से नौ पेटी अंग्रेजी शराब संग दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एसयूवी से नौ पेटी अंग्रेजी शराब संग दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली में पकड़े गए शराब तस्कर। मीडिया सेल
अंबेडकरनगर। अकबरपुर पुलिस ने शुक्रवार रात शराब तस्कर अहिरौली के संजय गिरी और अयोध्या के अनिल गौड़ को एक एसयूवी में नौ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ बस स्टैंड मार्ग से गिरफ्तार किया है।
अहिरौली के शमसुद्दीनपुर निवासी संजय गिरी और अयोध्या जिले के अकारीपुर गोशाईगंज निवासी अनिल गौड़ को शुक्रवार देर रात अकबरपुर पुलिस ने तस्करी के लिए ले जा रहे नौ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दबोच लिया। उपनिरीक्षक महेंद्र सरोज के मुताबिक रात 11.35 बजे सूचना मिली थी कि अकबरपुर रोडवेज बस अड्डे की तरफ से एक एसयूवी तहसील तिराहे की तरफ जा रही, जिसमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब है।
पुलिस ने आने जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। तभी हनुमान मंदिर के पास एसयूवी खड़ी दिखी। उसके पास जाने पर जब जांच की गई तो नौ पेटी में 421 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वाहन में बैठे व्यक्तियों के पास वाहन के साथ ही शराब का कोई बिल नहीं मिल, जिसके बाद वाहन को सीज कर शराब को जब्त कर दिया गया। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद