{"_id":"d5dde1aabbfabc4ae813ea51f29d5862","slug":"two-arrested-in-fatal-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमले में दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच घायल युवक का ट्रॉमा सेंटर में गंभीर दशा में इलाज चल रहा है। उसका दाहिना हाथ चिकित्सकों को काटना पड़ा है।
विज्ञापन
29 जुलाई की रात अलहदादपुर गांव में सैफ अली का पशु चोरी कर कुछ लोग ले जा रहे थे।
यह देखकर सैफ ने विरोध किया। इसके बाद वे सब चले गए। सैफ के मुताबिक बाद में रात दस बजे गोलबंद होकर पहुंचे लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। छूरी व बांके आदि से किए गए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्घ केस दर्ज किया था।
घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर दशा में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा था। इस बीच पुलस ने दो आरोपियों ताज मोहम्मद उर्फ घोघे तथा मोनू उर्फ जानमोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को मंडल कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन