{"_id":"202fe3ffb2c9d7c3073177d0318e2e77","slug":"two-animal-traffickers-were-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पशु तस्कर दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पशु तस्कर दबोचे गए
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 28 Aug 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश रक्षा अभियान के तहत जिलासचिव पवन सिंह एवं विधान क्षेत्र के सहप्रभारी अमित सिंह, आशाराम व शेषकुमार शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण पर थे। मालीपुर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
वहां मालीपुर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद अब्बास एवं चंदनपुर निवासी अल्ला दो गोवंश लेकर जा रहे थे। रोककर पूछा गया तो दोनों कुछ बताने की बजाए भागने का प्रयास करने लगे। इस पर ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को दबोच लिया। घटना की सूचना मालीपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर एसओ मालीपुर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने आए। पशुओं को आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया। एसओ ने बताया कि मामले में छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन