फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two aged killed in accidents

तेज रफ्तार ने ली दो वृद्धों की जान

Sun, 09 Oct 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 09 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two aged killed in accidents
accident - फोटो : demo pic

स्थानीय थाना क्षेत्र के रामनगर में हुए अलग-अलग हादसों में दो वृद्धों की मौत हो गई जबकि युवक का गंभीर दशा में इलाज चल रहा है। बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। रविवार सुबह छह बजे के करीब आलापुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर मुसलमान के गोजवापुरवा निवासी रामदुलार यादव (65) मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए।

विज्ञापन


बताया जाता है कि वह साइकिल से चहोड़ाघाट स्थित सरयू नदी में स्नान करने जा रहे थे। वह रामनगर बाजार स्थित चौक पर पहुंचे ही थे कि  तभी जहांगीरगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। बाजारवासी जब तक ट्रक को रोकने का प्रयास करते तब तक चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


बाजार वासियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही रामदुलार ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी परिवारीजनों को हुई तो वह भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र के विमावल गांव निवासी ठाकुरप्रसाद  तिवारी (65) रविवार को साईकिल से रामनगर बाजार जा रहे थे। इसी बीच बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट बाइक सवार महेशपुर मंडप गांव निवासी सर्वेश निषाद ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों को चोटें आ गई।


सूचना पर पहुंचे एसआई मनोज सिंह व पवन सिंह ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया जबकि युवक की हालत गंभीर है। बाइक सवार सर्वेश ने हेलमेट नहीं लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed