{"_id":"6883c17cd5c19c3a2b0e6594","slug":"tubewell-motor-burnt-water-did-not-reach-two-thousand-houses-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-139263-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्यूबवेल की मोटर जली, दो हजार घरों में नहीं पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्यूबवेल की मोटर जली, दो हजार घरों में नहीं पहुंचा पानी
Fri, 25 Jul 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका टांडा का एक ट्यूबवेल की मोटर अचानक जलने से दो वार्डों की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई। सुबह से ही पानी न मिलने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
पानी खत्म हो जाने के बाद दोपहर में लोगों को खरीदकर पानी पीना पड़ा। दो हजार से अधिक घरों में पानी नहीं पहुंचा। देर शाम ट्यूबवेल बनाने में सफलता मिली।
नगर पालिका परिषद टांडा क्षेत्र के ताज टॉकीज के निकट स्थित नगर पालिका का ट्यूबवेल की मोटर शुक्रवार सुबह अचानक जल गई, जिससे पालिका क्षेत्र के कस्बा पूरब और कस्बा पश्चिम मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्यूबवेल जलने की जानकारी जलकल विभाग को दी।
विज्ञापन
इसके बाद अवर अभियंता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मरम्मत का काम शुरू करवाया। विभाग की तत्परता के चलते ट्यूबवेल को शाम तक दुरुस्त कर चालू कर दिया गया।
जलकल विभाग के अवर अभियंता आशीष कुमार चौहान ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण ट्यूबवेल की मोटर जल गई थी। प्राथमिकता पर लेकर इसे ठीक करवा कर जलापूर्ति बहाल कर दी गई है।