{"_id":"61e1c2043f5e4b546e1c1d32","slug":"truck-trampled-a-girl-going-on-a-bicycle-with-a-friend-ambedkar-nagar-news-lko6134863196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेली के साथ साइकिल से जा रही युवती को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहेली के साथ साइकिल से जा रही युवती को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। साइकिल से सहेली के साथ ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने जा रही युवती को लाभापार मोड़ के निकट ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ बहादुर निवासी संतराम अपने परिवार के साथ मंगुराडिला के मजरा मदरहां में रहता है। उसका पूरा परिवार मंगुराडिला स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को सुबह संतराम की पुत्री लक्ष्मी (20) अपनी सहेली इसी मजरा निवासी ज्योति के साथ एक ही साइकिल से ईंट-भट्ठे पर जा रही थी।
बताया जाता है कि जब वह लाभापार मोड़ के निकट पहुंचीं, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे ज्योति सड़क की पटरी की तरफ गिरी, जबकि लक्ष्मी सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसे में लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज्योति को मामूली चोटें आईं। दोनों को सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।