फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Truck collided on highway, two people died

हाईवे पर ट्रक भिड़े, दो लोगों की मौत

Thu, 11 Mar 2021 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Truck collided on highway, two people died
अंबेडकरनगर। नेशनल हाईवे 232 पर कसेरुआ गांव के पास बुधवार की रात ट्रेेलर व प्याज लदे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों वाहनों में फंसे चालकों व क्लीनरों को बाहर निकाला। इसमें ट्रेेलर चालक व क्लीनर की मौत हो गई, जबकि ट्रक के चालक व क्लीनर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत नाजुक देख दोनों को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

पहितीपुर की तरफ से बीती देर रात प्याज लदा ट्रक अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि एनएच 232 पर ट्रक जब अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत कसेरुआ गांव के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रेेलर से भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रेेलर के परखचे उड़ गए। चीख पुकार सुनकर इर्दगिर्द के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस बीच जानकारी होने पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों वाहनों में फंसे चालकों व क्लीनरों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

हादसे में ट्रेेलर के चालक मजीद अहमद (39) व क्लीनर मुख्तार (31) निवासी जगदीशपुर अमेठी, जबकि ट्रक चालक मध्यप्रदेश के कौरारा निवासी धर्मेंद्र (30) व क्लीनर राजू (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मजीद व मुख्तार को मृत घोषित कर दिया। वहीं धर्मेंद्र व राजू की हालत नाजुक देख केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। अकबरपुर कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed