{"_id":"67aa319d0595d7e77b0e0ec6","slug":"trouble-in-recovery-of-dues-notice-to-four-xen-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-129285-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बकाया वसूली में हीलाहवाली, चार एक्सईएन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बकाया वसूली में हीलाहवाली, चार एक्सईएन को नोटिस
Mon, 10 Feb 2025 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) खत्म होने में अब चार दिन बाकी है। इस अवधि में बिजली बिल का बकाया आठ अरब रुपये वसूलने का लक्ष्य रखा गया है। बिजली विभाग ओटीएस वसूली के साथ ही वार्षिक वसूली में पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस बार पिछड़ गया है। शासन ने अकबरपुर, जलालपुर, आलापुर और टांडा के एक्सईएन को खराब स्थिति का दोषी करार देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके बाद भी यदि प्रगति मेंं सुधार नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।
ओटीएस के दायरे में आने वाले 2,89,842 उपभोक्ताओंं में से सिर्फ 57,097 बकायेदारों ने बकाया जमा करने के लिए पंजीकरण कराया। गत 15 दिसंबर से शुरू हुई यह योजना 15 फरवरी तक प्रभावी रहेगी। अब तक केवल 48.13 करोड़ रुपये बकाया ही जमा हो पाया है। जिले में बिजली विभाग के चार डिवीजन में चार लाख 25 हजार उपभोक्ताओं पर आठ अरब के करीब की बकायेदारी है। बकाया जमा करने के लिए अकबरपुर के 98401, टांडा में 53073, जलालपुर में 59385, आलापुर में 78983 उपभोक्ताओंं को विभाग ने सूचीबद्ध किया है। लगातार छापेमारी की कार्रवाई के बाद भी वसूली की प्रगति बेहद खराब है।
अधीक्षण अभियंता राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि कम वसूली को लेकर उच्चाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। इसको लेकर चारों एक्सईएन को आगाह किया गया है। अधिक से अधिक वसूली पर जोर दिया जा रहा है।