फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Trouble in ration distribution due to server glitch

Ambedkar Nagar News: सर्वर की गड़बड़ी से राशन वितरण में परेशानी

Sun, 15 Sep 2024 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 15 Sep 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Trouble in ration distribution due to server glitch
अंबेडकरनगर। जिले की 1126 कोटे की दुकान पर राशन वितरण प्रणाली के संचालन के लिए लगाई गई ई पॉस मशीन में सर्वर की गड़बड़ी ने मुसीबत बढ़ा रखी है। मशीन न चलने के कारण आए दिन कोटेदारों व उपभोक्ताओं में नोक-झोंक होती रहती है।
विज्ञापन

1126 कोटे से लगभग चार लाख राशन कार्डधारकों को राशन वितरण के लिए सात से 22 सितंबर तक का समय दिया गया है। इस बीच प्वाइंट ऑफ सेल (पॉस) मशीन के अक्सर खराब होने से आए दिन राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई स्थानों पर लोग बिना राशन लिए ही वापस चले जाने को विवश होते हैं। ऐसी स्थिति में कोटेदारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

राशन वितरण में अनियमितता रोकने के लिए शासन ने कुछ माह पूर्व डिजिटिलाइजेशन व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया। कांटे को ई वेइंग मशीन से जोड़ दिया गया। वाई-फाई से चलने वाली इस मशीन से तौल की मात्रा पूरी होने के बाद पात्र का अंगूठा लगने के बाद तौल पर्ची का पूरा विवरण निकल जाता है। अकबरपुर के उपभोक्ता सुनील शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को राशन लेने कोटे की दुकान पर पहुंचे तो वहां 30 से अधिक लोग पहले से मौजूद थे। कोटेदार ने बताया कि मशीन नहीं चल रही है। कोटेदार संघ अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने बताया कि पूरे जिले की मशीन नेटवर्क की गडबड़ी के चलते बंद हो गई। अधिकारियों से बात कराने पर पता चला कि अभी कुछ देर में ठीक हो जायेगी। लगभग तीन घंटे बाद मशीन का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वर खराब होने से हुई थी परेशानी

पूर्ति कार्यालय के अनुसार सर्वर की गड़बड़ी के चलते मशीनों के संचालन में परेशानी हो रही है। इसके लिए नामित कम्पनी को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। -प्रदीप पांडेय, पूर्ति निरीक्षक अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed