फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tripping

उमस भरी गर्मी के बीच पूरी रात विद्युत से वंचित रही 15 हजार आबादी

Mon, 05 Aug 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tripping
राजेसुल्तानपुर। बिजली उपकेंद्र, रामनगर के जहांगीरगंज फीडर से जुड़े इलाकों में रविवार रातभर लोग अंधेरे और उमसभरी से जूझते रहे। ऐसा अन्नापुर गांव के पास ट्रिपिंग की वजह से तार टूटने के कारण हुआ। लोग रातभर उपकेंद्र पर शिकायतें करते रहे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। सोमवार दिन में भी दोपहर बाद तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रामनगर विद्युत उपकेंद्र के जहांगीरगंज फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को रविवार रात अंधेरे व उमस भरी गर्मी के बीच गुजारनी पड़ी। शाम करीब सात बजे अचानक आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं को लगा कि कुछ देर में बहाल हो जाएगी। इंतजार में समय बीतता गया, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हुई। रात 12 बजे तक उपभोक्ता इधर उधर घूमते रहते और बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों को फोन लगाते रहे, लेकिन उन्हें कोई जानकारी मिल नहीं पा रही थी।
विज्ञापन

इसके चलते करीब 15 हजार की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आपूर्ति बहाल न होने से अन्नापुर, कम्हरिया, हुसैनपुर, कटघर, जगदीशपुर, नयागांव, मामपुर, जहांगीरगंज, सुजावलपुर, जोल्हापुर, आदमपुर, ऐनवां, अदिलापुर, नसीरपुर, छितौना, गंगासागर, सोल्हवां, केदरूपुर, जैती, बंगालपुर, ऊंचेपुर, कोटिया, करमनपुर, नरवापीताम्बरपुर, हज्जीपुर, कबूलपुर, चाडी़पुर, कियामपुर, अन्नूपुर, बगिया, उमरी जलाल, इसहाकपुर, कम्हरिया दर्जन भर 18 घंटे से अधिक तक बिजली से वंचित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता रमेश चंद गुप्त, शिक्षक नेता उदयराज मिश्र, कृपाशंकर सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनवर सादात अंसारी व प्रदीप पांडेय ने बदहाल बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। जेई प्रवेश निषाद ने बताया कि रात में ट्रिपिंग के कारण अन्नापुर गांव के पास तार टूटकर गिर गया था, जिसके चलते आपूर्ति बाधित हुई थी। दोपहर बाद गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed