फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   tried to suicide

दो बच्चों को तालाब में फेंक खुद भी कूदी महिला

Mon, 13 Apr 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
tried to suicide
जलालपुर। विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह स्थित पवित्र नीर शरीफ तालाब में रविवार देर शाम एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने तीनों को सही सलामत बाहर निकाल लिया। परिवारीजनों के अनुसार, महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस के अनुसार उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह स्थित पवित्र नीर शरीफ तालाब के किनारे एक महिला दो मासूम बच्चों के साथ पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसने पहले अपने दोनों बच्चों को तालाब में फेंक दिया और इसके बाद खुद भी कूद गई। तीनों को डूबता देख आसपास मौजूद कुछ लोग तालाब में कूद पड़े। कुछ ही देर में तीनों को सही सलामत बाहर निकाल लिया। लोगों के अनुसार, उन्होंने महिला से घटना के कारण की जानकारी हासिल करनी चाही, लेकिन वह सही जवाब नहीं दे सकी थी। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। काफी पूछताछ के बाद वह अपना नाम रुखसाना पत्नी जलीत, जबकि पुत्रों का नाम रेहान (5) व सद्दाम (4) वर्ष निवासी वाजिदपुर कोतवाली जलालपुर बताया। उसने बताया कि वह पैदल ही बच्चों के साथ वाजिदपुर से यहां तक आई है। तालाब में क्यों छलांग लगाया, इस बारे में वह चुप रही।
विज्ञापन

इस बीच जानकारी होने पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। पति जलीत ने बताया कि वह रविवार अपराह्न अपने दोनों बच्चों के साथ घर से निकली थी। वे सभी समझे कि किसी के घर गई होगी। जब काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू कर दी। बाद में घटना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। ऐसा लगता है कि वह पैदल ही घर से लगभग 15 किमी दूर दरगाह पहुंच गई और जान देने के लिए तालाब में बच्चों समेत छलांग लगा दी। उधर, एसओ बसखारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed