{"_id":"5e5fecb88ebc3ec54c6d64bb","slug":"trees-ambedkar-nagar-news-lko51206468","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार लगेंगे 28 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार लगेंगे 28 लाख पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। विगत वर्ष के सापेक्ष इस बार जिले को पौधरोपण के लिए मिला लक्ष्य साढ़े पांच लाख कम हो गया। विगत वर्ष 33 लाख 77 हजार 703 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य जिले को मिला था। इस बार घटकर 28 लाख 17 हजार 64 हो गया है। वैसे तो लगभग एक दर्जन विभागों को अलग अलग लक्ष्य दिया गया है, लेकिन वन विभाग को सबसे अधिक 12 लाख 17 हजार 70 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधरोपण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, इसे लेकर विभिन्न प्रकार के दिशा निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए हैं। जून माह में पौधरोपण शुरू कर दिया जाएगा।
पर्यावरण में गैसों का संतुलन बनाए रखने व लगातार प्रदूषित होते वातावरण पर अंकुश लगाने के लिए बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाते हैं। इसके लिए न सिर्फ शासनस्तर पर, बल्कि स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी अभियान चलाकर पौधरोपण किया जाता है। धरती हरी भरी रहे, इसके लिए अभियान चलाकर नागरिकों को जागरूक भी किया जाता है। शासन स्तर पर बड़े पैमाने पर प्रतिवर्ष पौधरोपण किया जाता है। इसी क्रम में इस बार भी पौधरोपण करने का लक्ष्य शासन ने निर्धारित कर दिया है।
वन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार इस बार शासन से जिले को 28 लाख 17 हजार 64 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य विगत वर्ष के सापेक्ष 5 लाख 60 हजार 640 पौधे कम है। विगत वर्ष जिले को 33 लाख 77 हजार 703 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। वन विभाग के लिपिक मोहम्मद सलीम ने बताया कि शासनस्तर पर ही सभी विभागों द्वारा पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग को सबसे अधिक 12 लाख 17 हजार 70 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बताया कि नर्सरी तैयार करने व पौधे खरीदने के लिए शासन से राशि भी जिले को उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
वन विभाग के लिपिक मोहम्मद सलीम ने बताया कि सबसे अधिक पौधरोपण करने की जिम्मेदारी वन विभाग को मिली है। वन विभाग अकेले 12 लाख 17 हजार 70 पौधरोपण करेगा। इसके अलावा पर्यावरण विभाग को 1 लाख 35 हजार 300, ग्राम्य विकास विभाग को 88 हजार 400, राजस्व विभाग को 1 लाख 600, पंचायतीराज विभाग को 1 लाख 600, आवास विकास विभाग को 5 हजार, औद्योगिक विकास विभाग को 1900, नगर विकास विभाग को 13 हजार 900
लोक निर्माण विभाग को 6 हजार 600, जलशक्ति विभाग को 6 हजार 600, कृषि विभाग को 1 लाख 69 हजार 590, पशुपालन विभाग को 3 हजार, सहकारिता विभाग को 4 हजार, उद्योग विभाग को 5100, उर्जा विभाग को 2400, माध्यमिक शिक्षा विभाग को 2 हजार 10, बेसिक शिक्षा विभाग को 2 हजार 10, प्राविधिक शिक्षा विभाग को 3500, उच्च शिक्षा विभाग को 13 हजार 300, श्रम विभाग को 2 हजार, स्वास्यि विभाग को 5 हजार 200, परिवहन विभाग को 2 हजार, रेलवे विभाग को 10 हजार, रक्षा विभाग को 5 हजार, उद्यान विभाग को 1 लाख 11 हजार 454 व पुलिस विभाग को 4 हजार 500 पौधरोपण की जिम्मेदारी दी गई है।
जिले में पौधारोपण योजना के तहत कुल 28 लाख 17 हजार 64 पौधरोपण का लक्ष्य शासन से मिला है। वन विभाग समेत कई अन्य विभागों के लक्ष्य का निर्धारण शासनस्तर पर कर दिया गया है। जून माह से पौधरोपण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
टीएन सिंह जिला वन अधिकारी