फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tree branches fell on the stars, electricity out in 150 villages

Ambedkar Nagar News: तारों पर गिरी पेड़ की डालें, 150 गांवों की बिजली गुल

Wed, 01 Jul 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Tree branches fell on the stars, electricity out in 150 villages
इ​ल्तिफातगंज क्षेत्र में बारिश के बाद बिजली के तार पर गिरे पेड़ की डाल को काटते बिजलीकर्मी। स्र
अंबेडकरनगर। तेज हवा और बारिश से बुधवार को जिला मुख्यालय सहित ग्रामीणांचल के 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे घंटों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर बारिश के साथ तेज हवा चलने से बिजली के तार पर पेड़ की डाल गिरने से पटेलनगर बिजली घर की आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर दो बजे पेड़ की डाल हटवाकर आपूर्ति बहाल कराई गई। बैरमपुर-बरवा बिजलीघर से जुड़े अकबरपुर के नाकाचुंगी, मिर्जापुर, तमसा मार्ग, अग्निशमन विभाग कॉलोनी समेत 10 मोहल्लों और 50 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। बुधवार दोपहर तेज हवा के साथ बारिश से क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के तार टूटने व टहनियां तार पर गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। दो बजे आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर हुए फॉल्ट को ठीक करने के लिए शटडाउन लिया गया, जिससे बिजली की आवाजाही पूरे दिन जारी रही। कोटवा महमदपुर में भी बिजली आपूर्ति की समस्या बनी रही। अकबरपुर के वीआईपी बिजली घर पर भी दिनभर बिजली कटौती होती रही। इसका कारण फ्यूज कटने व अन्य फाॅल्ट होना बताया गया। इंजीनियरिंग कॉलेज के सुल्तानपुर में बीते तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है। इसके चलते यहां के उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा, जलालपुर, आलापुर में भी बिजली की आवाजाही पूरे दिन बनी रही। बारिश के चलते मौसम कुछ ठंडा था, लेकिन उमस भरी गर्मी में बिजली की लुका छिपी से उपभोक्ता परेशान नजर आए। अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के चलते कुछ इलाकों में बिजली के तारों पर पेड़ की डाल व टहनियां गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। फाॅल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed