फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Treatment of 1728 patients in Arogya Mela

आरोग्य मेले में 1728 मरीजों का उपचार

Sun, 09 Oct 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Treatment of 1728 patients in Arogya Mela
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को 29 केंद्रों पर 88 चिकित्सकों व 166 पैरा मेडिकल कर्मचारियों की टीम ने पंजीकृत 1728 मरीजों का इलाज किया। इसके साथ ही हेपेटाइटिस-बी, आंख, मलेरिया, बुखार व ब्लड प्रेशर समेत कई अन्य जांचें निशुल्क की गईं। 439 पात्रों का जहां गोल्डन कार्ड बना तो वहीं 419 नागरिकों का एंटीजन टेस्ट भी किया गया।
विज्ञापन

रविवार को जिले के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। सुबह 10 बजे जब शिविर का शुभारंभ हुआ तो मरीज पहुंच चुके थे। मेले के नोडल अधिकारी डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों के बेहतर इलाज में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए कुल 88 चिकित्सकों व 166 पैरा मेडिकल स्टॉफ की तैनाती थी। दोपहर दो बजे तक 1728 मरीज देख लिए गए। इनमें 859 पुरुष, 731 महिला व 138 बाल रोगी शामिल रहे। इन मरीजों को न सिर्फ दवाएं दी गईं बल्कि निशुल्क जांच भी की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले में 63 मरीजों की हेपेटाइटिस-बी व सी की जांच हुई तो वहीं 27 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। 58 मरीजों के बुखार की जांच के साथ ही 28 लोगों की मलेरिया की जांच की गई। इसके अलावा लिवर के 415, श्वांस रोग के 435, गैस के 464 व मधुमेह के 425 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में बने कोविड डेस्क पर 419 लोगों की एंटीजन जांच की गई। 439 पात्रों का गोल्डन कार्ड भी इस दौरान बना। डॉ. संजय ने बताया कि विभिन्न प्रकार की सर्जरी के लिए 12, गाइनी सर्जरी के लिए एक, सामान्य सर्जरी के लिए चार व उच्च चिकित्सीय उपचार के लिए 14 मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed