फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Transport Corporation will start courier service soon

Ambedkar Nagar News: परिवहन निगम जल्द शुरू करेगा कूरियर सेवा

Mon, 29 Jul 2024 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation will start courier service soon
अंबेडकरनगर। लंबे समय के बाद एक बार फिर लोगों को परिवहन निगम कूरियर की सुविधा देने जा रहा है। परिवहन विभाग की ओर से जल्द ही बस स्टेशनों पर सामान बुकिंग सेंटर खोले जाएंगे। यहां से लोग सामान बुक कर अन्य जनपद तक आसानी से ले जा सकेंगे।
विज्ञापन


करीब एक दशक से परिवहन निगम की बसों द्वारा भार क्षमता से अधिक सामान न ले जाने के कारण लोग प्राइवेट वाहनों से कूरियर ले जाते थे। इसके लिए अधिक राशि देकर अपने सामान को दूसरे जनपद ले जाना पड़ रहा था। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने पुन: कूरियर सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है, इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है। बस स्टेशन पर अलग काउंटर भी बनेंगे, जहां पर लोग अपने सामान की बुकिंग कर समय पर सामान को अन्य जनपद में भेज सकेंगे। सामान का वजन व दूरी के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा। कूरियर के लिए एवीएल लाॅजिस्टिक्स कंपनी को तीन साल के लिए टेंडर अनुबंध किया जा चुका है।
विज्ञापन



यात्रियों की बढे़गी संख्या
परिवहन निगम के एक कर्मचारी ने बताया कि कूरियर सेवा शुरू होने से यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि होगी। यहां डिपो में कुल 70 बसें हैं। पहले लोग ज्यादा सामान की वजह से प्राइवेट वाहनों से यात्रा करते थे। अब उन्हें सस्ते किराये में अपने सामान को ले जाने का लाभ मिलेगा। एक क्विंटल सामान को एक रुपये चालीस पैसे की दर से किराया भुगतान करना पडे़गा। अकबरपुर तहसील के कटरिया निवासी नववीर वर्मा ने कहा कि यह व्यवस्था लागू होने से लाभ मिलेगा। प्राइवेट वाहनों के मनमाने किराये पर भी रोक लगेगी। बताया कि निजी वाहन पचास किलो राशन प्रयागराज तक ले जाने का 150 रुपये ले लेते हैं। भीटी तहसील की तान्या सिंह ने बताया कि लखनऊ तक एक क्विंटल सामान ले जाने के लिए प्राइवेट बस वाले मनमाना किराया वसूलते हैं। कभी कभी वाहन में अगर सवारी अधिक है तो ले जाने से भी इन्कार कर देते हैं। कूरियर सेवा शुरू होने से लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द शुरू होगी सेवा

सेवा का संचालन पहले लखनऊ, कानपुर, बलिया,आजमगढ़ व प्रयागराज के लिए शुरू होगा। यहां भी इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं, इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा। - सीवी राम, एआरएम अकबरपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article