फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Transformer burnt to ashes

Ambedkar Nagar News: धू-धूू कर जला ट्रांसफॉर्मर, बिजली गुल

Wed, 29 Nov 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 29 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Transformer burnt to ashes
कृष्णानगर कॉलोनी के निकट धू-धू कर जलता ट्रांसफाॅर्मर।  -संवाद
अकबरपुर नगर के कृष्णानगर मोड़ की घटना
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के कृष्णानगर कॉलोनी मोड़ पर लगा ढाई सौ केवीए क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर बुधवार दोपहर धू-धू कर जल उठा। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर कर्मियों की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं घटना के बाद आसपास की बिजली गुल हो गई।
अकबरपुर दोस्तपुर सुल्तानपुर मुख्य मार्ग पर कृष्णानगर कॉलोनी मोड़ के निकट बुधवार दोपहर उस समय भगदड़ मच गई जब वहां लगा ट्रांसफाॅर्मर धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें उठने से लोग इधर उधर भागने लगे। वहां खड़े वाहनों को आग की चपेट में आने से बचाने के लिए लोग उसे लेकर दूर हट गए।
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों ने हादसे से बचने के लिए शटर भी गिरा दिए। लोगों को आशंका थी कि कहीं आग आसपास स्थित दुकानों को अपनी चपेट में न ले ले। व्यापारी नेता शुभम अग्रहरि ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। इस बीच वहां रखे बालू से आग पर काबू पाने की कोशिश स्थानीय लोगों ने शुरू कर दी। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि इससे आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed