{"_id":"5f7e00178ebc3e5fad3a9cfe","slug":"transformer-ambedkar-nagar-news-lko5440732144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक धू-धू कर जल उठा ट्रांसफार्मर, फटने की आशंका में भागने लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक धू-धू कर जल उठा ट्रांसफार्मर, फटने की आशंका में भागने लगे लोग
विज्ञापन
फोटो 13, अंबेडकरनगर के अकबरपुर शहजादपुर फौव्वारा तिराहा के निकट आग की तेज लपटों के साथ जलता ट्रांस?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के शहजादपुर फौव्वारा तिराहा के पास बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब 250 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर अचानक धू-धू कर जलने लगा। तेज आवाज के साथ आग की लपटें उठती देख कर मौके पर भगदड़ मच गई। अनहोनी से बचने के लिए लोग अपने वाहन व सामान आदि लेकर भागने लगे। विस्फोट होने की आशंका में लोग तेजी से दूर हो गए।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को सूचना देने का प्रयास किया, लेकिन किसी का फोन ही नहीं उठा। इसके चलते करीब एक घंटे तक ट्रांसफॉर्मर धू-धू कर जलता रहा। आपूर्ति बाधित होने के बाद आग नियंत्रित हो सकी। ट्रांसफार्मर से उठ रहीं लपटों के चलते शहजादपुर चौक की तरफ जाने वाले मार्ग पर आवागमन भी बाधित रहा। साथ ही शहजादपुर क्षेत्र की करीब 15 हजार आबादी की आपूर्ति बाधित हो गई।
अकबरपुर नगर के शहजादपुर फौव्वारा तिराहा के पास हनुमान मंदिर क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब वहां स्थापित 250 केवी के ट्रांसफार्मर के ऊपर लगे तार से स्पार्किंग होने लगी। देखते ही देखते आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगीं। आसपास के दुकानदार अनहोनी से बचने के लिए उधर से गुजरने वाले लोगों को सावधान करने लगे। इसकी सूचना विद्युत कर्मियों व अधिकारियों को देने का प्रयास किया, लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर आग के गोले में तब्दील हो गया। आग की लपटें इतनी विशाल थीं कि ऊपर के तारों तक को जला दिया।
विज्ञापन
आग की लपटें देख कर लोगों में दहशत फैल गई। ट्रांसफार्मर में विस्फोट होने के भय से लोगों ने मौके से निकल जाने में ही भलाई समझी। करीब एक घंटे तक ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलता रहा। आपूर्ति बाधित होने के बाद स्वयं ही आग नियंत्रित हो गई। ट्रांसफार्मर फुंक जाने के बाद शहजादपुर क्षेत्र की करीब 15 हजार आबादी की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। विद्युत कर्मचारियों द्वारा समय से फोन न उठाए जाने के चलते भी लोगों में गुस्सा दिखा। लोगों का आरोप था कि समय से फोन उठ जाता और आपूर्ति बंद कर दी जाती तो ट्रांसफार्मर फुंकने से बच जाता।